फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बंगाल में महिलाओं से दुष्कर्म हुआ तो भी कुछ नहीं होगा': इंदोरिया का बड़ा बयान; भाजपा-टीएमसी में बहस क्यों?

Fri, 20 Nov 2026 03:38 PM IST
राकेश कुमार एएनआई, कोलकाता।

सार

कोलकाता में टीएमसी नेता श्वेता इंदोरिया और भाजपा समर्थकों के बीच बहस हुई। इंदोरिया ने भाजपा समर्थकों पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया और बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने शुभेंदु अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके सत्ता में होने से आरोपियों को बचाया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
श्वेता इंदोरिया, तृणमूल कांग्रेस नेत्री - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस नेत्री श्वेता इंदोरिया और भाजपा समर्थकों के बीच बहस हो गई। घटना के दौरान श्वेता छाता पकड़े नजर आईं। उन्होंने भाजपा समर्थकों पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए कहा कि बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने इस घटना को राज्य की कानून-व्यवस्था से जोड़ते हुए भाजपा पर निशाना साधा।
विज्ञापन


श्वेता इंदोरिया ने क्या कहा?
श्वेता इंदोरिया ने कहा, 'ये भाजपा के लोग हैं। बंगाल की यही स्थिति है। भाजपा के पाले हुए गुंडों को देखिए, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। अगर कोई सार्वजनिक रूप से किसी महिला से दुष्कर्म भी कर दे, तो कुछ नहीं होगा, क्योंकि शुभेंदु अधिकारी उन्हें बचाने के लिए सत्ता में हैं।' उन्होंने खुद को पूर्व वार्ड पार्षद बताते हुए कहा कि वे अभिषेक बनर्जी के साथ खड़ी रहेंगी।
विज्ञापन



खबर अपडेट की जा रही है...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें