कोलकाता के आसमान में गुरुवार को अफरातफरी का आलम था 85 से ज्यादा हवाईजहाजों का संपर्क एटीएस से टूटा रहा। दस मिनट तक 25 हजार से ज्यादा हवाई यात्री मझधार में ही अटके रहे।
जानकारी के अनुसार तकनीकी समस्या के कारण कोलकाता एयरपोर्ट पर एयर कंट्रोल के लिए लगे रडार और वीएचएफ रेडियो लिंक लगभग 1 घंटा 40 मिनट तक पूरी तरह ठप रहे। इसकी वजह से एटीसी का आसमान में उड़ रहे 85 विमानों से संपर्क टूटा रहा।
उस समय कोलकाता एटीसी पर कार्यरत 35 नियंत्रकों ने जैसे तैसे नजदीकी एटीसी से संपर्क करने का प्रयास किया। इस सारे वाक्ये के गवाह रहे एक नियंत्रक ने बताया कि उस समय जो हुआ वो किसी दुस्वप्न से कम नहीं था।
यहां तक की लैंडलाइन फोन भी काम नहीं कर रहे थे। हमने जैसे तैसे नागपुर और वाराणसी एटीसी से संपर्क कर आसमान में उड़ रहे जहाजों के पायलटों से संपर्क कर उन्हें इस बारे में जानकारी देने का निवेदन किया।