कोलकाता में दुष्कर्म का मामला
- फोटो : PTI
पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी दुष्कर्म करने के बाद अगली सुबह अपने-अपने घर लौटने से पहले रात का खाना खाने के लिए ईएम बाईपास पर एक ढाबे पर गए थे। अधिकारी ने कहा, अपराध करने के बाद, तीनों ने गार्ड के कमरे में शराब पी और फिर सुरक्षा गार्ड पिनाकी बनर्जी से घटना के बारे में अपना मुंह बंद रखने के लिए कहा। जांच में पता चला कि 26 जून को अपराध के एक दिन बाद, मोनोजीत ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए दक्षिण कोलकाता के देशप्रिय पार्क में एक प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क किया, जिसने पहले उसकी मदद की थी। हालांकि, माहौल को भांपते हुए, व्यक्ति ने मोनोजीत को पीछे हटने की सलाह दी।
25 जून को हुई थी वारदात
इससे पहले 24 साल की लॉ की छात्रा के साथ 25 जून को कोलकाता के कस्बा इलाके के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया था। कॉलेज के 31 वर्षीय पूर्व छात्र मनोजीत मिश्रा को मामले के मुख्य आरोपी के तौर पर गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 19 साल जैब अहमद और 20 साल के प्रमित मुखोपाध्याय के रूप में पहचाने गए दो छात्र और एक सुरक्षा गार्ड को भी गिरफ्तार किया गया है।
इसे भी पढ़ें- BJP: भाजपा को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष, अंतिम चरण में प्रक्रिया; प्रदेश प्रमुखों की नियुक्ति से रास्ता साफ