फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोच्चि की कंपनी ने बनाई कोरोना की दवा, जल्द मांगेगी आपातकालीन इस्तेमाल की इजाजत

Mon, 22 Feb 2021 08:00 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केरल के कोच्चि की कंपनी पीएनबी वेस्पर लाइफ साइंसेज ने पीएनबी-001 (जीपीपी-बैलाडोल) का दूसरे चरण का नैदानिक (क्लिनिकल) परीक्षण पूरा कर लिया है। यह कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज की दवा है।

विज्ञापन


कंपनी ने कहा है कि वह जल्द इस दवा के आपातकालीन इस्तेमाल के लिए सरकार से मंजूरी मांगेगी। बता दें, कंपनी की प्रयोगशाला इंग्लैंड में है। इससे पहले सितंबर, 2020 में कंपनी को भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से जीपीपी-बैलाडोल के चरण-दो के नैदानिक परीक्षण की अनुमति मिली थी।

कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि इस दवा का नैदानिक परीक्षण नवंबर में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और पुणे के सासून जनरल हॉस्पिटल, विक्टोरिया मेडिकल कॉलेज और बेंगलुरु के रिसर्च इंस्टिट्यूट में 40 मरीजों पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के प्रवर्तक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पी एन बालाराम ने कहा, ‘‘हम आज ही नैदानिक परीक्षण की रिपोर्ट डीजीसीआई को सौपेंगे।’’

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें