अक्सर एलपीजी गैस सिलेंडर के कारण होने वाली दुर्घटना की खबरें आती हैं। ऐसे हादसों के लिए अधिकतर उपभोक्ताओं को ही जिम्मेदार बताया जाता है। लेकिन, हर बार ये दलील सही नहीं होती। हादसे के कारणों में गैस सिलेंडर का एक्पायर होना भी शामिल हो सकता है।
इसलिए यह बहुत जरुरी है कि उपभोक्ता जब भी एलपीजी गैस सिलेंडर को खरीदें तो उसकी एस्पायरी डेट की जांच जरुर करें। ऐसा देखा गया है कि अक्सर उपभोक्ताओं को यह जानकारी नहीं होती कि गैस सिलेंडर भी एक्सपायर हो सकता है।
ऐसे सिलेंडर का प्रयोग करना न केवल दुर्घटना को दावत देना है बल्कि ऐसा करने से आपके साथ परिवार की जान को भी खतरा हो सकता है। गैस ऐजेंसियां भी अपने उपभोक्ताओं को इस बारे में कोई जानकारी नहीं देती हैं। जबकि ऐसे सिलेंडरों की बिक्री करना ही प्रतिबंधित होता है।
ऐसे जांचे सिलेंडर की एक्सपायरी डेट
गैस
- फोटो : SELF
एलपीजी गैस सिलेंडर के सबसे उपरी भाग जहां रेगुलेटर लगाया जाता है वहां एक पीले या सफेद रंग की पट्टी बनी होती है जिसपर अंग्रेजी के अक्षर A,B,C,D के साथ कुछ अंक लिखे होते हैं। ये A,B,C,D कुछ और नहीं बल्कि तीन-तीन महीनों ग्रुप होते हैं। अंग्रेजी के ये अक्षर एलपीजी सिलेंडर के एक्सपायर होने के महीने को प्रदर्शित करतें हैं। यहां समझें-
A का मतलब मार्च
B का मतलब जून
C का मतलब सितंबर
D का मतलब दिसंबर
यह होता है आगे लिखे अंक का मतलब
LPG cylinder
अंग्रेजी के इन अक्षरों के आगे अंक लिखे होते हैं। ये अंक एक्पायर होने के साल की जानकारी देते हैं। मतलब यदि किसी सिलेंडर की पट्टी पर D-20 लिखा है तो इसका मतलब वह सिलेंडर दिसंबर 2020 तक उपयोग करने के लायक है। इसके बाद इस सिलेंडर का उपयोग करना घातक हो सकता है।