फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए क्यों भारत के मुस्लिमों को लेकर बिलबिलाया हुआ है जाकिर मूसा ?

Tue, 06 Jun 2017 03:58 PM IST
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर में आतंक को फैलाने में जुटा हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर जाकिर मूसा बिलबिलाया हुआ है। सेना के लगातार बढ़ते दबाव के कारण यहां से वहां भागे फिर रहे मूसा ने अब देश के मुसलमानों पर जाल डालना शुरू कर दिया है। इसके लिए भावनात्मक दबाव बनाने के लिए उसने एक चार मिनट का वीडियो जारी कर कश्मीर में जारी कथित जेहाद का हिस्सा न बनने पर भारतीय मुसलमानों को जमकर कोसा है।
विज्ञापन


वीडियो में तंज कसने के अंदाज में उसने भारतीय मुस्लिमों को दुनिया का सबसे रीढ़विहीन मुसलमान बताते हुए कहा है कि उनको खुद को मुसलमान कहने पर शर्म आनी चाहिए। पूरे वीडियो में मूसा देश की कई घटनाओं को सीधे मुसलमानों से जोड़ते हुए कह रहा है कि वे जुल्म के खिलाफ आवाज नहीं उठाते।

वीडियो के अंत में रुआंसे अंदाज में वह भारतीय मुसलमानों से जेहाद का हिस्सा बनने की अपील भी कर रहा है। जानकारों की मानें तो मूसा ने ये वीडियो यूं ही जारी नहीं किया है, इसके पीछे उसका खास मकसद है। 
विज्ञापन

कौन है जाकिर मूसा

-जम्‍मू कश्‍मीर के रहने वाले जाकिर मूसा का असली नाम जाकिर भट्ट है। कश्मीर के अवंतिपुरा का रहने वाले मूसा का जन्म नूरपुर गांव में हुआ था। 
-25 जुलाई 1994 को जन्में मूसा के पिता अब्दुल राशिद भट्ट सिंचाई विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं।
-जाकिर ने 12वीं तक की पढ़ाई कश्मीर से ही की, इसके बाद वह चंडीगढ़ आ गया और यहां इंजीनियरिंग में दाखिल ले लिया। 
-साल 2013 में अचानक पढ़ाई छोड़कर मूसा ने आतंक का दामन थाम लिया।
-कई सालों बाद उसके घरवालों को पता चला कि वह आतंकी बन गया है और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ गया है। 
-कुछ दिन पहले मूसा अचानक तब चर्चाओं में आ गया जब उसने अलगाववादी नेताओं के सिर काटकर लाल चौक पर लटकाने की धमकी दी।
-मूसा के इस बयान से हिजबुल मुजाहिदीन ने किनारा कर लिया, जिसके बाद उसे संगठन से भी अलग कर दिया गया। 
-कुछ दिन बाद एक आतंकी के जनाजे में मूसा को देखा गया, लेकिन वहां फायरिंग कर उसके साथी उसे भगा ले गए।
-हिजबुल मुजाहिदीन से अलग होने के बाद आतंकी संगठन ने उसकी मौत का फरमान जारी कर दिया। हिजबुल को शक था कि उसके कमांडर सब्जार भट्ट के एनकाउंटर में मूसा का ही हाथ है।
विज्ञापन

क्यों जारी किया ऐसा वीडियो

सारे विवाद के बीच अब मूसा के नया वीडियो जारी करने को सुरक्षा एजेंसियां उसकी नई चाल मानकर चल रहे हैं। असल में सेना और अन्य सुरक्षाबलों द्वारा लगातार आतंकियों के सफाए से मूसा बौखलाया हुआ है।

पिछले कुछ समय में सेना ने जम्‍मू कश्मीर में सख्ती बढ़ा दी है जिसकी वजह से आतंकियों के लिए अपने मंसूबों को अंजाम देना मुश्किल हो रहा है। इसी बौखलाहट में वह सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे हैं। इसी सख्ती के चलते मूसा अब भारतीय मुसलमानों को ही सेना के खिलाफ खड़ा करना चाह रहा है।

जानकारों की मानें तो इस तरह के वीडियो जारी कर वह भावनात्मक रूप से भारतीय मुसलमानों पर डोरे डालना चाहता है। मूसा की एक बड़ी दिक्‍कत ये भी है कि अलगाववादियों पर बयान के बाद उसे हिजबुल से बाहर निकाल दिया गया है जिसके बाद अब वह अपना संगठन खड़ा करना चाहता है। इसीलिए वह मुस्लिम युवाओं को निशाना बना रहा है ताकि उन्हें बहकाकर अपने साथ लाया जा सके।

खास बात ये है कि वीडियो में मूसा भारतीय मुस्लिमों से जेहाद के लिए साथ आने की बात कर रहा है वह कहीं भी कश्मीर की आजादी की बात नहीं करता बल्कि शरिया कानून और इस्लाम की सल्तनत कायम करने  बात करता है। उसे उम्‍मीद है कि उसके हथकंडे से इस्लाम के प्रति रूढ़ीवादी युवा उसके साथ आ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें