फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कौन हैं सैयद अकबरुद्दीन जिनके प्रयास से वैश्विक आतंकी घोषित हुआ मसूद अजहर

Wed, 01 May 2019 07:48 PM IST
ललित फुलारा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सैयद अकबरुद्दीन
विज्ञापन

भारत को बुधवार को आतंकवाद के मोर्चे पर सबसे बड़ी सफलता मिली। संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किया। इसकी पुष्टि संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत सैयद अकबरुद्दीन ने की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र में वैश्विक आतंकी घोषित करने के लिए सभी का आभार। इस कदम के लिए बड़े, छोटे और सभी साथ आए। आइए जानते हैं कौन हैं सैयद अकबरुद्दीन

विज्ञापन

-सैयद अकबरुद्दीन संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत हैं।
-वह संयुक्त राष्ट्र संघ में जनवरी 2016 से भारत के स्थाई प्रतिनिधि हैं।
-सैयद अकबरुद्दीन के पिता का नाम सैयद बशीरुद्दीन है। 
-सैयद अकबरूद्दीन 1986 बैज के प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। 
-सैयद अकबरुद्दीन साल 2004 से 2005 के बीच फॉरेन सेक्रेटरी ऑफिसर भी रहे।
-वह वियतनाम में इंटरनेशनल ऑटोमिक एनर्जी एजेंसी में चार साल तक डिप्यूटेशन पर रहे और 2011 में भारत लौटे।
-सैयद अकबरुद्दीन जिद्दा में साल 2000 से 2004 के बीच कौंसल जनरल भी रहे।

सैयद अकबरुद्दीन तीन साल तक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता भी रहे

-सैयद अकबरुद्दीन साल 2012-2015 के बीच विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता भी रहे।
विज्ञापन

-अकबरुद्दीन अक्टूबर 2015 में हुई भारत-अफ्रीका समिट के कॉर्डिनेटर रहे हैं।
-अप्रैल 2015 से सितंबर 2015 के बीच सैयद अकबरुद्दीन विदेश मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेटरी भी रहे।
-इसके बाद उन्हें संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थाई प्रतिनिधि नियुक्त किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें