फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूता कांड: डॉ. शक्ति भार्गव के इन चार फेसबुक पोस्ट से जानिए, भाजपा के खिलाफ क्यों थी इतनी खीझ

Fri, 19 Apr 2019 08:38 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शक्ति भार्गव (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जीवीएल नरसिम्हा राव और भूपेंद्र यादव पर एक व्यक्ति ने जूता फेंक दिया। जूता फेंकने वाले इस शख्स का नाम शक्ति भार्गव है। पेशे से सर्जन और बिल्डर शक्ति के घर और अस्पताल पर आयकर विभाग ने करीब साढ़े चार महीने पहले छापा मारा था। आयकर विभाग को छापे में डॉ. शक्ति भार्गव और उनकी मां डॉ. दया भार्गव के पास से 1.42 लाख रुपये की पुरानी बंद हो चुकी करेंसी मिली थी। इसके लेकर आयकर ने डॉ. शक्ति और डॉ. दया के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन


आयकर की टीम ने 30 नवंबर 2018 की शाम को डॉ. शक्ति भार्गव के तिलक नगर स्थित आवास व सिविल लाइंस स्थित भार्गव अस्पताल पर छापेमारी की थी। बता दें कि आयकर की यह कार्रवाई कई दिनों तक चली थी। कार्रवाई के दौरान शक्ति के सिविल लाइंस स्थित भार्गव अस्पताल के साथ उसके भाई के घर और एक रियल एस्टेट कंपनी पर भी छापेमारी हुई थी। 

जांच के दौरान अधिकारियों को डॉ. शक्ति भार्गव के आठ करोड़ रुपये के निवेश के दस्तावेज भी हाथ लगे थे। अधिकारियों के मुताबिक यह निवेश रीयल एस्टेट से जुड़ी स्काईलाइन प्राइवेट लिमिटेड में था। इसमें रुद्रा ग्रुप के प्रबंध निदेशक अनूप अग्रवाल उसके सहयोगी थे। आयकर उनके तिलक नगर स्थित आवास के साथ ही लखनऊ और वाराणसी आफिस में भी छापा मारा था। 
विज्ञापन

 

मां ने कहा- मेरा उससे कोई वास्ता नहीं

वहीं, शक्ति की मां डॉ. दया ने कहा कि परिवार ने शक्ति को बेदखल कर दिया है। दया भार्गव ने बताया कि उनका बेटा मानसिक रूप से परेशान है और उनके साथ भी नहीं रहता है। उन्होंने बताया कि शक्ति किसी राजनीतिक दल के साथ नहीं जुड़ा है। शक्ति की पत्नी का नाम शिखा भार्गव है, वह भी डॉक्टर है। बेटे को बचाने की बात पर दया भार्गव ने साफ मना करते हुए कहा कि मेरा उससे कोई संबंध नहीं है। 
 

फेसबुक पोस्ट में खुद को बताया था 'व्हिसल ब्लोअर'

वहीं, शक्ति भार्गव ने 16 अप्रैल को की गई एक फेसबुक पोस्ट में खुद को व्हिसल ब्लोअर बताते हुए लिखा था, 'पिछले तीन सालों में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) के 14 कर्मचारियों ने आत्महत्या की है। नमो ने 2014 में कहा- ना खाऊंगा ना खाने दूंगा। नमो ने 2019 में कहा- सरकार के अंदर भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई आवाज नहीं है।' भार्गव का आरोप है कि वर्तमान सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई आवाज नहीं उठाई है। 

भार्गव ने लिखा था, 'एक तरफ लाल इमली मिल के दर्जनों कर्मचारी आत्महत्या को मजबूर हैं। वहीं दूसरी तरफ 11 संपत्तियां जिनकी कीमत 450 करोड़ रुपये हैं, उनके सौदे को साल 2008 में रद्द कर दिया गया था। उसे समझौता धारकों ने 11 करोड़ रुपये में ब्रिटिश इंडिया कंपनी के पास गिरवी रखा हुआ है।'

पोस्ट में भार्गव ने बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव का जिक्र किया था। यादव ने 2017 में एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने खराब खाने की शिकायत की थी। तथ्यों को सामने लाने के उनके साहस की प्रशंसा की जानी चाहिए थी। उन्होंने जवानों को मिलने वाले खाने में हो रहे भ्रष्टाचार को उठाया था। इसके बजाए उन्हें अनुशासनहीनता के आरोप में निकाल दिया गया।

भार्गव ने पोस्ट में लिखा, भारत सरकार की कंपनी ब्रिटिश इंडिया कंपनी द्वारा अचल संपत्तियों की बिक्री में अनियमितताओं का अनुसरण कर रहा हूं। जिसे लाल इमली मिल्स के नाम से जाना जाता है। यह मामला भारत सरकार के अधिकारियों के बहुत ही घृणित रवैये का उदाहरण है। जिसमें पीएमओ, सीवीसी, सीबीआई और कपड़ा मंत्रालय शामिल है, जिसने संपत्तियों की बिक्री में भ्रष्टाचार होने दिया।

भूमाफियाओं का जिक्र करते हुए भार्गव ने लिखा था कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय जिस जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही है उसमें विवरण दिया गया है कि कैसे सरकारी अधिकारियों ने भूमाफियाओं के लिए एजेंट के तौर पर काम किया। उन्होंने संयुक्त रूप से सरकारी कंपनी से संबंधित खास संपत्तियों को लूटने की साजिश की। इसमें 14 कर्मचारियों द्वारा की गई आत्महत्या का भी विवरण दिया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें