फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कौन है दाऊद का करीबी जबीर मोती, डी-कंपनी में क्या है इसका रोल?

Sun, 19 Aug 2018 03:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के एक करीबी जबीर मोती को लंदन में हिरासत में ले लिया गया है। जबीर को ब्रिटेन की सुरक्षा एजेंसियों ने हिरासत में लिया है। मोती दाऊद का विदेशों में फैला कारोबार संभालता था। इसकी गिरफ्तारी के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि अब दाऊद से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं। जबीर मोती को लंदन के हिल्टन होटल से पकड़ा गया है, जानिए कौन है दाऊद का ये करीबी जबीर मोती?

विज्ञापन

 

  • जबीर मोती पाकिस्तानी नागरिक है और वह डी-कंपनी के आर्थिक मामलों का इनचार्ज माना जाता है।

 

  • जबीर पाकिस्तान, मिडल ईस्ट, यूके और यूरोप, अफ्रीका और दक्षिण पूर्व एशिया के देशों में दाऊद के काम को देखता है।

 

  • पाकिस्तानी नागरिक और 10 साल के वीजा पर ब्रिटेन में रह रहे जबीर मोती और दाऊदी की पत्नी महजबीन, बेटी महरीन और दामाद जुनैद (पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर जावेद मियांदाद) के बीच वित्तीय लेनदेन की जांच के बाद जबीर को हिरासत में लिया गया है।

 

  • जबीर दाऊद की गैरकानूनी गतिविधियों जैसे अवैध हथियार बेचना, नशीले पदार्थों का व्यापार, रियल एस्टेट व्यापार, उगाही से होने वाली कमाई का उपयोग भारत विरोधी अभियानों को अंजाम देने के लिए आतंकवादियों की फंडिंग का काम देखता है।

 

  • हाल ही में, जबीर खुद भी बारबेडोस और ऐंटीगुआ में दोहरी नागरिकता पाने की कोशिश कर रहा था। उसनें हंगरी में भी पर्मानेंट रेजिडेंट स्टेटस पाने की कोशिश की थी।

 

  • गौरतलब है कि 1993 के मुंबई बम धमाकों में दाऊद भारत में मोस्ट वॉन्टेड है। इन धमाकों में करीब 250 लोगों की जान गई थी। इसके अलावा दाऊद हत्या, उगाही, ड्रग तस्करी, आतंकवाद और अन्य कई मामलों में भी वांछित है।

 

  • जानकारी के मुतबिक मोती दाऊद का बेहद खास है और वह पैसों से जुड़े सभी मामले देखता था। जबीर के पास से बरामद हुए एक पासपोर्ट के मुताबिक वह पाकिस्तान का नागरिक है। मोती मिडिल ईस्ट, ब्रिटेन, यूरोप, अफ्रीका सहित कई अन्य देशों में भी दाऊद का काम संभालता था। बता दें कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान के कराची में रहता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें