फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जानिए लोग क्या चाहते थे कौन बने गुजरात का नया मुख्यमंत्री'?

Sat, 06 Aug 2016 04:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
narendra modi and amit shah - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
गुजरात में सीएम बनने का मामला विवादित तो था ही बाद में यह दिलचस्प भी बन गया। राजनीतिक हलकों में यह लगभग साफ हो गया था कि नितिन पटेल ही गुजरात के अगले मुख्यमंत्री होंगे। खुद नितिन भी पत्रकारों से गुजरात के भावी मुख्यमंत्री बनकर बात करने लगे थे।
विज्ञापन


 शुक्रवार की शाम होते-होते चीजें बिल्कुल बदल गईं। खबर आई कि विजय रुपानी राज्‍य के नए सीएम होंगे। नितिन पटेल को राज्य का उप मुख्यमंत्री बनाया गया। मुख्यमंत्री की घोषणा के साथ ही ऐसे खबरें भी आईं कि सीएम चुनने के लिए जो बैठक हुई थी उसमें आनंदी बेन पटेल और अमित शाह के बीच तीखी बहस भी हुई थी। बेन ने आरोप लगाया कि अमित शाह पिछले दो साल से उनकी सरकार को अस्थिर कर रहे हैं। 

ऐसा माना भी जा रहा है कि विजय रुपानी अमित शाह की पसंद ‌‌थे। वह लंबे समय से संगठन का हिस्सा रहे थे। खबर ये भी है कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके नाम पर सहमति जताई थी। 
विज्ञापन


विजय रुपानी के सीएम बनने की घोषणा के बाद हमने एक ऑनलाइन पोल कराया था। पोल का सवाल था कि पाठकों के अनुसार गुजरात का सीएम कौन होना चाहिए। 

अमर उजाला के इस पोल में विजय रुपानी पाठकों की पहली पसंद बनकर उभरे। लगभग 40 फीसदी लोगों ने रुपानी के चयन को बिल्कुल सही माना। मुख्यमंत्री के तौर पर पाठकों की दूसरी पसंद नितिन पटेल नहीं हैं। 

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुख्यमंत्री के तौर पर पाठकों की दूसरी पसंद थे। लगभग 35 फीसदी लोगों का कहना था कि अमित शाह को ही गुजरात का सीएम बन जाना चाहिए। 

सीएम बनने से पहले सीएम बनने जैसा बर्ताव करने वाले नितिन पटेल पाठकों की तीसरी पसंद थे। करीब 27 फीसदी लोगों का कहना था कि नितिन पटेल को ही राज्य का मुख्यमंत्री होना चाहिए था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें