फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब ऑफरः रविवार को देश भर में कहीं भी करें फ्री में कॉल

Sat, 13 Aug 2016 08:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
BSNL
विज्ञापन
यदि आप बीएसएनएल के लैंड लाइन उपभोक्ता हैं तो अब प्रत्येक रविवार 24 घंटे देश भर में कहीं भी मुफ्त में बातचीत कर सकते हैं। फोन किसी भी मोबाइल नेटवर्क पर किया जा सकता है। 15 अगस्त के उपलक्ष्य में यह योजना 14 अगस्त से शुरू हो रही है। रोहतक सर्कल कार्यालय के महाप्रबंधक कप्तान सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


कप्तान सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीएसई प्रोजेक्ट के तहत गांवों में केबल बिछाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके बाद ग्रामीण वाई-फाई के जरिये हाई स्पीड इंटरनेट का लाभ उठा सकेंगे। इसमें जो भी खर्च आएगा, उसकी अदायगी सांसद अथवा पंचायत कोटे से की जाएगी।

उन्होंने बताया कि रोहतक सर्कल की सभी 593 ग्राम पंचायतों को इंटरनेट कनेक्विटी से जोड़ने के लिए फाइबर बिछाने का काम चल रहा है। अभी तक 505 ग्राम पंचायतों में केबल बिछाई जा चुकी है। बाकी बची 88 पंचायतों में सितंबर तक केबल बिछाने का लक्ष्य है। 
विज्ञापन


रोहतक जिले का रहा बेहतर प्रदर्शन 
कप्तान सिंह ने कहा कि ऐसी जगहों को चिह्नित किया जा रहा है, जहां पर उपभोक्ताओं को नेटवर्क में ज्यादा परेशानी आ रही है। फिलहाल मॉडल टाउन और सेक्टरों में नई केबल लगाई जा रही है।

रोहतक जिले ने बीएसएनएल टेलीकॉम में नए आयाम हासिल किए हैं। इस साल प्रथम तिमाही में 28 फीसदी राजस्व दर्ज हासिल किया है, जोकि पिछले साल करीब सवा नौ फीसदी था। मोबाइल सेवाओं में 31 फीसदी राजस्व प्राप्त किया है।

साल के पहले क्वार्टर में बीएसएनएल ने 45,694 मोबाइल कनेक्शन दिए हैं, जोकि पिछले साल 30,877 थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मोबाइल इंटरनेट का नेटवर्क रोहतक में सबसे बेहतर है।

भिवानी और झज्जर में टू जी के 226 तो थ्री जी के 339 मोबाइल टॉवर लग चुके हैं। बीएसएनएल ब्राडबैंड की न्यूनतम स्पीड 512 केबीपीएस से बढ़ाकर एक एमबीपीएस कर दी गई है। 
 
विज्ञापन

118 में स्पेशल स्टूडेंट प्लान किया लांच

demo
118 में स्पेशल स्टूडेंट प्लान किया लांच
महाप्रबंधक ने बताया कि मोबाइल इंटरनेट के सबसे ज्यादा यूजर्स युवा हैं, इसमें स्टूडेंट्स की संख्या ज्यादा है। इसलिए 118 रुपये में स्टूडेंट स्पेशल प्लान लांच किया गया है।

इसके तहत एक साल की वेलिडिटी के साथ स्टूडेंट को एक माह के लिए एक जीबी डेटा और बीएसएनएल पर 10 पैसे और अन्य नेटवर्क पर 30 पैसा प्रति मिनट के हिसाब से कॉल कर सकता है।

15 पैसे प्रति एसएमएस की सुविधा दी जा रही है। स्टूडेंट्स दोस्त या फैमिली मेंबर के नंबर पर 10 एवं 20 पैसा प्रति मिनट के हिसाब से बातचीत कर सकता है। 

ई-मेल और मोबाइल एप से करें बिलिंग
बीएसएनएल ने उपभोक्ताओं के लिए बिलों की पेमेंट करने की सुविधा ऑनलाइन की है। मॉय बीएसएलएल एप के माध्यम से मोबाइल से ही बिलों की पेमेंट कर सकते हैं। प्री पेड रिचार्ज, एसएमएस से बिल की रसीद, मोबाइल नंबर का चयन जैसी सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें