फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल भारत को एफ-21 लड़ाकू विमान बेच रहा है अमेरिका, जानिए क्या हैं इसकी खासियतें

Tue, 14 May 2019 03:38 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
F-21 fighter jet - फोटो : lockheedmartin.com
विज्ञापन
अमेरिका में विमान बनाने वाली दिग्गज कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने कहा है कि यदि भारतीय वायु सेना से 114 एफ-21 लड़ाकू विमान का करार हुआ, तो वह किसी और देश को यह जेट नहीं बेचेगी। दरअसल इसके जरिए कंपनी का मकसद अपने अमेरिकी, यूरोपीय और रूसी प्रतिस्पर्धियों से आगे रहना है। लेकिन इस लड़ाकू विमान से भारतीय नौसेना की ताकत कई गुना तक बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

2 of 8
एफ-21 लड़ाकू विमान - फोटो : social media
एफ-21 लड़ाकू विमान में अडवांस एपीजी-83 एक्टिव इलेक्ट्रॉनिक्स स्कैन्ड अरेय (एईएसए) रडार है। जो पिछले रडार के मुकाबले अधिक रेंज तक निगरानी कर सकता है। एफ-21 के जरिए कम ईंधन में ज्यादा दूरी तय की जा सकती है साथ ही इसकी क्षमता काफी ज्यादा है जिसके जरिए वजनी हथियारों को भी इसमें लेकर जाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 8
एफ-21 लड़ाकू विमान - फोटो : File Photo
यह सटीकता के साथ अधिक लक्ष्यों को ट्रैक कर उनपर हमला करने की क्षमता रखता है। इसमें अडवांस इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर (एईड्ब्लू) सिस्टम भी शामिल है। विवेक लाल ने बताया, एफ-21 को भारतीय सेना के अनुसार, आधुनिक और काफी ऊंचाई तक उड़ने लायक बनाया गया है। इसके जरिए भारत और अमेरिका के बीच आधुनिक तकनीक में सहयोग भी बढ़ेगा।

4 of 8
एफ-21 लड़ाकू विमान - फोटो : Twitter/@LockheedMartin
इस लड़ाकू विमान को भारत के 60 से ज्यादा वायु सैनिक अड्डों से उड़ान भरने की क्षमता को देखते हुए डिजाइन किया गया है। 
विज्ञापन

5 of 8
एफ-21 लड़ाकू विमान - फोटो : social media
इसमें मुख्य रूप से उत्कृष्ट इंजन मैट्रिक्स, इलेक्ट्रॉनिक युद्धक तंत्र और शस्त्र वाहक क्षमता को शामिल किया गया है। जो जमीनी और हवाई हमले करने में मदद करेगा। 
विज्ञापन

6 of 8
एफ-21 लड़ाकू विमान - फोटो : social media
इसमें ऐसे सिस्टम लगे हैं जिससे पायलटों को खतरों का पता लगाने में आसानी होगी। त्रिपल लॉन्चर अडैप्टर (टीएलए) सिस्टम से एफ-21, हवा से हवा में वार करने वाले 40 फीसदी अधिक हथियार ले जाने में सक्षम होगा।
विज्ञापन

7 of 8
एफ-21 लड़ाकू विमान - फोटो : social media
लॉकहीड मार्टिन के स्ट्रैटजी एंड बिजनेस डेवलपमेंट के उपाध्यक्ष विवेक लाल का कहना है कि यदि एफ-21 का ठेका मिला, तो भारत को भी कंपनी के 165 अरब डॉलर के वैश्विक लड़ाकू विमान के कारोबार का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि हम इस सिस्टम और विन्यास को दुनिया में किसी को नहीं देंगे। यह लॉकहीड मार्टिन का महत्वपूर्ण वचन है।

8 of 8
एफ-21 लड़ाकू विमान - फोटो : Lockheedmartin.com
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने भारतीय वायु सेना ने 18 अरब डॉलर के 114 जेट के लिए रिक्वेस्ट फॉर इनफर्मेशन (आरएफआई) या प्रारंभिक निविदा जारी किया था। बताया जाता है कि यह हाल के वर्षों में दुनिया का सबसे बड़ा सैन्य करार होगा।

माना जा रहा है कि कंपनी ने अपने विमान की इमेज सुधारने के लिए एफ-21 बेचने की कोशिश की है। ताकि वह ये कहे कि भारत ने भले ही पाकिस्तान का एफ-16 गिरा दिया हो, लेकिन उसे एफ-21 पर पूरा भरोसा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next