सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण निर्णय में तमिलनाडु की मुख्यमंत्री चुनी गईं शशिकला नटराजन को झटका देते हुए आय से अधिक संपत्ति के मामले में चार साल जेल की सजा और दस करोड़ जुर्माने के फैसले को बरकरार रखा है। शशिकला और तमिलनाडु की दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता सहित चार लोगों के खिलाफ यह सजा तमिलनाडु की स्पेशल कोर्ट ने सुनाई थी जिसे बाद में कर्नाटक हाईकोर्ट ने बदल दिया था।
मामले में कर्नाटक सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में अपील की गई थी जिसकी याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यह एतिहासिक निर्णय सुनाया। इसके साथ ही शशिकला के राजनीतिक कॅरियर पर भी ग्रहण लग गया है जो तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने का सपना संजोए बैठी थी।
कोर्ट के निर्णय के बाद वो अगले छह साल तक कोई चुनाव नहीं लड़ सकती। इसके अलावा उन्हें साढ़े तीन साल की सजा जेल में काटनी होगी। हालांकि कोर्ट ने उनकी चार साल की सजा को बरकरार रखा है लेकिन पूर्व में वह इसी मामले में छह महीने जेल में काट चुकी हैं ऐसे में उस अवधि को दी गई सजा में से कम कर दिया जाएगा। आइए हम आपको बताते हैं वो पूरा मामला जिसने खत्म कर दिया एआईएडीएमके की सबसे बड़ी नेता का राजनीतिक कॅरियर।