फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें, कितनी है 5 करोड़ के जेवर दान करने वाले CM की संपत्ति

Wed, 22 Feb 2017 05:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : indian express
विज्ञापन
तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री के चंद्रशेखर राव तिरुमाला तिरुपति मंदिर में पांच करोड़ कीमत के जेवरात चढ़ाकर चर्चाओं में आ गए हैं। राव ने यह चढ़ावा अपनी बड़ी मुराद पूरी होने पर चढ़ाया। मंदिर में भगवान वेंकटेश को 14.20 किलोग्राम वजन का सोने का हार चढ़ाया गया है। 
विज्ञापन


दूसरी ओर विपक्ष ने राव पर फिजूलखर्ची का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने निजी इच्छाओं की पूर्ति के लिए सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया है। खास बात ये है कि भगवान को 14.20 किलो सोना चढ़ाने वाले चंद्रशेखर राव खुद सोना पहनने से परहेज करते हैं। 

तिरुपति मंदिर में पांच करोड कीमत के जेवरात चढ़ाने के बाद यह सवाल प्रमुखता से खड़ा हो गया है कि मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने यह दान अपनी निजी संपति से किया है या सरकारी खजाने से। हालांकि यह जांच का विषय हो सकता है लेकिन सीधे अभी इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। 
विज्ञापन


अगर तेलंगाना के मुख्यमंत्री और उनके परिवार की निजी संपति पर नजर डालें तो इस दान को निजी खजाने से दिया जाना मुश्किल भी नहीं लगता। साल 2014 के लोकसभा चुनावों में चंद्रशेखर राव ने चुनाव आयोग में दाखिल हलफनामें में बताया था कि उनके और उनकी पत्नी के पास कुल 17 करोड़ की संपति है। 

जिसमें से कैश और बैंक में जमा के रूप में 6.29 करोड़ रुपये उनकी पत्नी के पास 21 लाख रुपये हैं। इसक अलावा दोनों के पास 6.50 करोड़ की अचल संपति भी है। राव तेलंगाना ब्राडॅकास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड के चैनल तेलंगाना न्यूज में 55 लाख रुपये मूल्य के शेयर के मालिक भी हैं। 
विज्ञापन

पार्टी का चुनाव चिन्ह कार का निशान लेकिन खुद के पास नहीं है कार

k chandrshekhar rao - फोटो : ANI
इसके अलावा नमस्ते तेलंगाना अखबार में भी 4.16 करोड़ रुपये के शेयरों का मालिकाना हक भी उनके पास है। इसके अलावा पति पत्नी के पास 37.70 एकड खेती योग्य भूमि भी है जिसकी मौजूदा कीमत 4.50 करोड़ रुपये है। 

इसके अलावा मितापल्ली गांव में 2 एकड़ गैरकृषि जमीन है, जिसकी कीमत कम से कम 50 लाख रुपये है। राव और उनके परिवार के पास करीमनगर के बंजारा हिल्स में 3.65 करोड़ कीमत का एक बंगला भी है। खास बात ये है कि चल संपति के रूप में भी दोनों के पास 21 लाख रुपये मूल्य के जेवर भी हैं। 

खास बात ये है कि भगवान तिरुपति को करोडों के जेवर भेंट करने वाले चंद्रशेखर राव खुद सोना पहनने के शौकीन नहीं हैं। हलफनामे के अनुसार उनके पास मात्र 60 ग्राम सोने के जेवर हैं जबकि उनकी पत्नी शोभा के पास 650 ग्राम के करीब सोना है। 

हालांकि चौंकाने वाली बात ये है कि चुनाव में अपनी पार्टी के लिए कार का निशान रखने वाले राव के पास खुद की कोई कार नहीं है, न ही उनकी पत्नी और परिवार के पास कोई कार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें