देश और दुनिया के साथ ओड़िशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस (केआईएसएस) के विद्यार्थियों ने भी शुक्रवार को भव्य और अनोखी होली खेली। दुनिया के सबसे बड़े आदिवासी विश्वविद्यालय में केआईएसएस के 40000 (चालीस हजार) विद्यार्थियों ने एक साथ होली मनाई। इसका आयोजन केआईएसएस किस स्थित प्रसिद्ध एथलिट दुती चंद स्टेडियम में किया गया। इसमें देश, दुनिया और उड़िया फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों ने समां बांध दिया। इस दौरान किस के विद्यार्थियों ने योगा और नृत्य कर सबका मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने हांडी फोड़ी और केआईएसएस और केआईआईटी के संस्थापक डॉ. अच्युता सामंता ने बच्चों के साथ होली मना कर इसकी शुरुआत की। इस दौरान डॉ. सामंता ने देश और दुनिया में बसे सभी भारतीयों होली की शुभकामनाएं दीं। यह दुनिया की पहली होली होगी, जिसमें एक साथ 40 हजार विद्यार्थियों ने एक साथ होली मनाई। उल्लेखनीय है कि केआईएसएस दुनिया का एक मात्र ऐसा विश्वविद्यालय है, जहां आदिवासी विद्यार्थियों के लिए केजी से पीजी तक पढ़ाई मुफ्त शिक्षा-व्यववस्था है। यहां पर भारत के 17 राज्यों के आदिवासी विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।