नए कृषि कानूनों के खिलाफ देश की राजधानी दिल्ली में करीब ढाई माह से विरोध प्रदर्शन जारी है। किसानों के मुद्दे पर सड़क से संसद तक संग्राम जारी है, इस बीच केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के तहत नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने चावल और गेहूं उगाने वाले 100 से अधिक जिलों में ड्रोन उड़ाने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।