फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: बारिश-भूस्खलन से हुई तबाही का जायजा लेने दार्जिलिंग पहुंचे रिजिजू; MP-MLA पर हमले को लेकर TMC को घेरा

Tue, 07 Oct 2025 11:35 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दर्जिलिंग / कोलकाता

सार

उत्तर बंगाल में बारिश और भूस्खलन के कारण जान-माल के नुकसान को लेकर केंद्र सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू इसका आकलन करेंगे। वे आज दार्जिलिंग पहुंच गए हैं, जहां उन्होंने बताया कि वे इस पर एक रिपोर्ट प्रधानमंत्री के समक्ष पेश करेंगे। वहीं उन्होंने राज्य में भाजपा नेताओं पर हमले को लेकर टीएमसी सरकार को भी घेरा है।
विज्ञापन
किरेन रिजिजू, केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में भारी बारिश और भूस्खलन से हुई जनहानि का जायजा लेने के लिए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू दार्जिलिंग पहुंच गए हैं। वहीं उन्होंने जलपाईगुड़ी जिले के नगारकाटा में पार्टी नेताओं पर हमले के बाद सुरक्षा को लेकर प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि वह पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान का आंकलन करने आए हैं। उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री की ओर से मैं बाढ़ प्रभावित लोगों और मृतक परिवारों से मिलने आया हूं। नुकसान का आकलन कर मैं प्रधानमंत्री को रिपोर्ट दूंगा।'
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें - TMC Vs Centre: 'बाढ़ प्रबंधन के तहत बंगाल को ₹1290 करोड़ से अधिक जारी किए गए', ममता के आरोप पर केंद्र का जवाब

भाजपा नेताओं पर हमले को लेकर टीएमसी को घेरा
वहीं उन्होंने भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर हुए हमले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'लोकसभा अध्यक्ष ने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। अगर रिपोर्ट में देर होती है, तो हम नियमों के अनुसार प्रिविलेज मोशन के तहत कार्रवाई करेंगे। यह सिर्फ सांसद और विधायक का मामला नहीं है, हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है।'
विज्ञापन

 
आज भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगे राज्यपाल
इस बीच, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस मंगलवार को सिलीगुड़ी के मैतीगरा इलाके के निजी अस्पताल में भर्ती घायल भाजपा नेताओं से मिलने जाएंगे। इस हमले पर राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा, 'जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों, सांसदों और विधायकों पर हमला बेहद चौंकाने वाला और स्तब्ध करने वाला है, ऐसा लोकतंत्र में कभी नहीं होना चाहिए था... बंगाल जैसे प्रबुद्ध राज्य में इसे जारी रहने नहीं दिया जा सकता। यह बेहद चौंकाने वाला है कि यह सब पुलिस की मौजूदगी में हुआ। पुलिस से भारत के संविधान और कानून के शासन को बनाए रखने की अपेक्षा की जाती है। लेकिन वे मिलीभगत कर रहे हैं और अपना कर्तव्य नहीं निभा रहे हैं। यह बहुत दुखद स्थिति है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मैं सुनिश्चित करूंगा कि 24 घंटे के भीतर अपराधी पकड़े जाएं। अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।'
विज्ञापन




यह भी पढ़ें - CJI: 'मुझे कोई अफसोस नहीं, ये सब ऊपर वाले ने कराया', सीजेआई पर जूता उछालने वाले वकील का चौंकाने वाला बयान

भाजपा के सांसद-विधायक पर हुआ हमला
बता दें कि मलकानगंज उत्तर सांसद खगेन मुर्मू और सिलीगुड़ी विधायक शंकर घोष नगारकाटा में बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे थे, तभी भीड़ ने उन पर हमला किया। राज्यपाल और केंद्रीय नेतृत्व इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त कर रहे हैं और प्रभावित लोगों की सुरक्षा व राहत कार्यों पर ध्यान देने का आश्वासन दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें