फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के मंत्री का बयान, देश में घट रही है हिंदुओं की संख्या

Tue, 14 Feb 2017 04:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने सोमवार को एक विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा, देश में हिदुओं की आबादी कम हो रही है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि हिंदू लोगों को कन्वर्ट नहीं कराते हैं। 
विज्ञापन


बताते चलें कि अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आरोप लगाया था कि बीजेपी की राज्य सरकार इसे हिंदू राज्य बनाने की कोशिश कर रही है। इसी के जवाब में किरण रिजिजू ने यह बयान दिया।


रिजिजू ने ट्वीट किया, पड़ोस के दूसरे देशों की तुलना में भारत में माइनॉरिटीज फल-फूल रही है। कांग्रेस को इस तरह भड़काने वाले बयान नहीं देने चाहिए। प्रदेश में सभी धार्मिक ग्रुप अमन और चैन के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने लगाया था ओराप

क‌िरण र‌िज‌िजू
प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने आरोप लगाया था कि भाजपा हिंदुत्व को बढ़ावा दे रही है। यहां 12 साल में दूसरी बार बीजेपी सत्ता में आई है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव मिनिकर लोलेन ने कहा कि नरेंद्र मोदी का ये छुपा हुआ एजेंडा है कि घर वापसी के जरिए अरुणाचल प्रदेश को हिंदू बहुसंख्यक राज्य बनाया जाए। 

उन्होंने आरोप लगाया था कि यहां रह रही दूसरी जनजातियों को हिंदू धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इससे उनके अस्तित्व को खतरा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें