फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagpur: किरण कुर्मावर ने दिखाई नक्सल प्रभावित इलाकों के युवाओं को नई रोशनी, इंग्लैंड जा रही पढ़ने

Mon, 31 Jul 2023 05:18 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर।

सार

जब सपने बड़े हों और उसके पीछे दिन-रात की मेहनत और लगन हो, तो एक दिन उन्हें मुकाम मिल ही जाता है। महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली की किरण कुर्मावर ने इस बात को सच कर दिखाया है। किरण अब उच्च शिक्षा के लिए इंग्लैंड जा रही हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जब सपने बड़े हों और उसके पीछे दिन-रात की मेहनत और लगन हो, तो एक दिन उन्हें मुकाम मिल ही जाता है। महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली की किरण कुर्मावर ने इस बात को सच कर दिखाया है। किरण अब उच्च शिक्षा के लिए इंग्लैंड जा रही हैं। किरण के लिए सरकार के समाज कल्याण विभाग ने 40 लाख रुपये की छात्रवृत्ति मंजूर की है। किरण की इस उपलब्धि ने क्षेत्र के युवाओं को एक नई दिशा भी दिखाई है। 

विज्ञापन


किरण नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले के सिरोंचा तहसील के रेगुंठा गांव की रहने वाली हैं। वहां आज भी बिजली और पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी है। इसके बावजूद किरण ने टैक्सी चलाकर अपने परिवार को पाला। किरण ने दिल्ली में भी काम किया। किरण ने कभी भी अपने पिता की खराब आर्थिक स्थिति को नहीं कोसा। बल्कि इससे उसका हौसला और बढ़ा और वह अपना सपना पूरा करने में जुट गई। इंटरनेशनल इंग्लिश लैंग्वेज टेस्टिंग सिस्टम परीक्षा को पास करने के बाद किरण ने उस्मानिया वििव से स्नातकोत्तर पूरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें