फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीदरलैंड के राजा और रानी रविवार को पांच दिवसीय यात्रा पर आएंगे भारत

Sun, 13 Oct 2019 01:48 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नीदरलैंड के राजा विलियम-एलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

नीदरलैंड के राजा विलियम-एलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा अपनी पांच दिवसीय भारत यात्रा पर रविवार को यहां आएंगे। 14 से 18 अक्तूबर तक की इस यात्रा के दौरान वे द्विपक्षीय आर्थिक और राजनीतिक सहयोग को लेकर भारत के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे।  

विज्ञापन


साल 2013 में राजगद्दी संभालने के बाद डच राजा विलियम-एलेक्जेंडर की यह पहली राजकीय भारत यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक नीदरलैंड के राजा और रानी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के निमंत्रण पर भारत आ रहे हैं। 

दोनों इस दौरान राजधानी नई दिल्ली, मुंबई और केरल जाएंगे। सोमवार को दोनों राष्ट्रपति कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। नीदरलैंड के राजा और रानी के साथ उनकी कैबिनेट का एक प्रतिनिधिमंडल भी आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें