फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने जल बचाने को लेकर बनाया वीडियो, जीता 25 हजार रुपए का पुरस्कार

Wed, 08 Aug 2018 09:24 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पानी
विज्ञापन

जल संरक्षण को लेकर तीन बच्चों ने छोटे-छोटे वीडियो बनाए और उन्हें mygov.in पोर्टल पर अपलोड कर दिया। जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा मंत्रालय को बच्चों द्वारा दिया गया संदेश बेहद प्रभावी लगा। मंत्रालय ने तीनों बच्चों को क्रमशः 25 हजार, 15 हजार और 10 हजार रुपए का नकद ईनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


mygov पोर्टल पर जल संरक्षण के विषय में जागरूकता फैलाने के लिए जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा मंत्रालय ने इस साल 10 जुलाई से जल बचाओ, वीडियो बनाओ, पुरस्कार पाओ, प्रतियोगिता शुरू की थी। इसके पहले पखवाड़े के लिए बुधवार को तीन विजेताओं के नाम की घोषणा की गई है।

पहले नंबर पर श्रेष्ठ साहू (वाराणसी), दूसरे स्थान पर सतीश मेवादा (भोपाल) और तीसरे नंबर पर गोपाल कुमार प्रजापति (बोकारो) हैं। इस प्रतियोगिता में 10 से 24 जुलाई तक 431 बच्चे एवं बड़ों ने भाग लिया। जांच पड़ताल के बाद 38 वीडियो को शॉर्टलिस्ट किया गया। बाद में विभिन्न मानकों के आधार पर तीन बच्चों को विजेता घोषित किया गया है। 
विज्ञापन


तीनों ही वीडियो में बच्चों ने बहुत ही प्रभावशाली तरीके से पानी बचाने की अपील की है। साथ ही तीनों बच्चों ने यह भी बताया है कि जल संरक्षण कैसे किया जाए। वीडियो का चयन करने वाली कमेटी की देखरेख की जिम्मेदारी मंत्रालय के संयुक्त सचिव नीतिश्वर कुमार को सौंपी गई है। 

कुमार का कहना है कि इस प्रतियोगिता का मुख्य मकसद हमारे आने वाले कल को जल के महत्व के बारे में जागरुक कराना है। वे समझ सकें कि पानी के बगैर कोई भविष्य नहीं है। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता चार नवंबर 2018 तक चलेगी। समय समय पर ऐसे वीडियो तैयार करने वालों को विजेता के तौर पर चुना जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें