फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर में अपहरण की गुत्थी सुलझी: 20 दिन तक बंधक रहा 57 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस ने कराया मुक्त; चार गिरफ्तार

सार

मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले से अगवा किए गए 57 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने 20 दिन बाद सुरक्षित बचा लिया। अपहरणकर्ताओं ने उनकी रिहाई के लिए 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले से अगवा किए गए 57 वर्षीय एक व्यक्ति को पुलिस ने 20 दिन बाद बचा लिया है। इसके साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने क्या बताया? 
पुलिस ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उनकी रिहाई के लिए 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लगातार जांच, तकनीकी निगरानी और संदिग्ध मोबाइल नंबरों के विश्लेषण के बाद, पुलिस ने 25 नवंबर को कामजोंग जिले के नोंगदम तंगखुल इलाके में छापेमारी की और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर, पुलिस ने बोहोराम गांव में तलाशी अभियान चलाया और पीड़ित को सुरक्षित बचा लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों की पहचान थौनाओजाम देबेन सिंह (66), मैथ्यू साला (33), सोनेइथांग कोम (37) और लेइतांथेम नाबा सिंह (63) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें