फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो सेक्टर में Kia Seltos ने गाड़ा झंडा, बनी देश की पांचवीं सबसे बड़ी कार कंपनी

Tue, 05 Nov 2019 09:40 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Kia seltos drive review - फोटो : kia motors
विज्ञापन

ऑटो सेक्टर में सबसे देरी से एंट्री करने वाली कोरियाई कार कंपनी Kia आज भारत का पांचवा सबसे बड़ा ब्रांड बन गया है। बिक्री की बात करें, तो किआ ने Seltos SUV के दम पर खिताब हासिल किया है। किआ ने हर महीने 65.72 की रफ्तार से वृद्धि हासिल की है।

विज्ञापन


आंकड़ों की बात करें, तो पिछले 11 महीनों से मंदी की मार झेल रही ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को थोड़ी राहत मिली है। अक्टूबर में ऑटो सेक्टर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं अक्टूबर में बिक्री के मामले में मारुति टॉप पर रही। मारुति ने 1,39,2121 कारों की बिक्री की, जबकि ह्यूंदै ने 50,010 यूनिट, महिंद्रा ने 18,460 यूनिट, टाटा ने 13,169 यूनिट की बिक्री की।   

किआ की 12,800 गाड़ियां बिकीं

वहीं कोरियन कार कंपनी किआ मोटर्स ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी किआ की 12,800 गाड़ियों की बिक्री की। अगस्त में सेल्टोस की 6,236 यूनिट बिकीं, जबकि सितंबर में यह आंकड़ा 7,754 यूनिट्स का रहा। किआ ने अपुनी एसयूवी सेल्टोस को इस साल अगस्त में लॉन्च किया था और कंपनी को अभी तक 50 हजार से ज्यादा एसयूवी की बुकिंग मिल चुकी है। पहले दिन ही कंपनी को 6,000 सेल्टोस की बुकिंग मिली थी।     

37 कनेक्टिंग फीचर

किआ सेल्टोस को वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर 2020 के लिए भी नॉमिनेट किया गया है। सेल्टोस की कीमत 9.69 लाख रुपये से 16.99 लाख रुपये तक है। किआ सेल्टोस टेक लाइन और जीटी लाइन ट्रिम में आती है। वहीं इसमें तीन इंजन और चार ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है। खास बात यह है कि सेटोस में UVO कनेक्ट टेक्नोलॉजी मिलती है, जिसमें 37 कनेक्टिंग फीचर दिये गए हैं, जिन्हें इसमें लगे वोडा ई-सिम कार्ड के जरिये एक्सेस किया जा सकता है।

आता है बीएस6 इंजन

बीएस6 इंजन के साथ आने वाली किआ सेल्टोस तीसरी पीढ़ी का स्मार्टस्ट्रीम इंजन लगा है, जो तीन वेरियंट 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर डीजल और 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल में मिलता है। ये इंजन तीन ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन, आईवीटी और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का फीचर मिलता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें