फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरः पीएम मोदी ने पुलिसकर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा, शुरू हो गई देश की पहली क्रूज सेवा

Sun, 21 Oct 2018 04:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

खुशखबर में सबसे बड़ी खुशखरबी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलिसकर्मियों को दी है। इसी के साथ अच्छी खबर ये भी है कि देश की पहली क्रूज सेवा को आम लोगों के लिए शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा मेट्रो किराए को लेकर भी राहत की खबर है। वहीं एक अच्छी खबर खेल जगत से भी आई है।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने पुलिसकर्मियों के लिए की बड़ी घोषणा
सबसे पहली अच्छी खबर की घोषणा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। पीएम ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम से वीरों के लिए सम्मान की शुरुआत करने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि अब हर साल वीरों को यह सम्मान नेताजी के जन्मदिन (23 जनवरी) दिया जाएगा। ये सालाना राष्ट्रीय अवॉर्ड आपदा के दौरान राहत एवं बचाव अभियान में बेहतरीन काम करने वाले पुलिसकर्मियों को दिया जाएगा।

देश की पहली क्रूज सेवा शुरू
देश की पहली क्रूज सेवा को आम लोगों के लिए शुरू कर दिया गया है। सबसे बड़े और 131 मीटर लंबे 'अंग्रीया क्रूज'  का सफर मुंबई से गोवा के लिए शुरू किया गया है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, कैबिनेट मंत्री राज के पुरोहित, परिवहन मंत्री रूप कुमार रावल, शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े, आशीष शेलार, अमृता फडणवीस, रघुराज आंगरे समेत बड़ी संख्या में बीजेपी नेता और अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि 104 कमरों समेत कई किफायती सुविधाओं से लैश अंग्रीया में एक साथ 350 मुसाफिर सफर कर सकते हैं। अंग्रीया जहां लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है, वहीं इसके इंटीरियल को इस कदर सजाया-संवारा गया है कि लोगों को काफी सुकून मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से कुछ कम होगा ग्रेटर नोएडा मेट्रो का किराया

फाइल फोटो
नोएडा-ग्रेनो मेट्रो का किराया दिल्ली-एनसीआर से कम होगा। इसको लेकर सहमति बन गई है। करीब 15 दिन के अंदर किराया तय कर दिया जाएगा। नवंबर में इस रूट पर मेट्रो चलनी प्रस्तावित है। हालांकि, दिवाली बाद ही लोगों को इसका तोहफा मिल पाएगा। सेक्टर-71 से ग्रेटर नोएडा डिपो तक नोएडा-ग्रेनो रूट पर मेट्रो चलनी प्रस्तावित है। इस मेट्रो का संचालन नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन करेगा। हालांकि, अनुभव और काम में कोई अड़ंगा न आए इसको देखते हुए शुरुआती पांच साल तक डीएमआरसी ही इसका संचालन करेगा। अगले महीने शुरू होने वाली इस रूट पर मेट्रो का किराया जल्द तय हो जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि किराया भले ही अभी तय नहीं किया गया हो लेकिन नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने अपनी सेवाओं के लिए दिल्ली मेट्रो के मुकाबले किराया कम रखने का निर्णय लिया है।

भारत ने पाकिस्तान को दी मात टूर्नमेंट में लगातार दूसरी जीत
भारत ने मस्कट में एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी हॉकी टूर्नांमेंट में शनिवार को पाकिस्तान को 3-1 से शिकस्त दी। शनिवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने शुरुआत में पिछड़ने के बाद दमदार वापसी करते हुए पाकिस्तान को मात दी। यह टूर्नामेंट में भारत की लगातार दूसरी जीत है.भारत ने इस साल के शुरू में चैंपियंस ट्रॉपी में पाकिस्तान को 4-0 से हराया था। भारत ने जकार्ता के एशियाई खेलों में भी पाकिस्तान को 2-1 से पराजित किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें