फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरः यूट्यूब पर देखिए फ्री में फिल्म समेत वो प्रमुख खबरें जो कर देंगी आपको खुश

Tue, 20 Nov 2018 04:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

अगर आप भी यूट्यूब पर वीडियो देखते हैं तो खुश हो जाइये। क्योंकि यूट्यूब में अब बदलाव होने वाला है और कंपनी नया फीचर ला रही है जिसके तहत यूजर्स यूट्यूब पर फ्री में फिल्में देख सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एक नया फीचर आ रहा है जिसे फ्री टु वॉच कहा जाएगा। इसके तहत यूजर्स फ्री में यूट्यूब पर फिल्में देख सकते हैं। इस फीचर को कंपनी ने अक्तूबर में ही शुरू किया था, लेकिन ये पिछले हफ्ते से दिख रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

मथुरा में शुरू हुआ देश का पहला हाथी अस्पताल

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में घायल और बीमार हाथियों के इलाज के लिए आधुनिक अस्पताल की शुरुआत की गई। यह देश का पहला अस्पताल है जो खासतौर पर हाथियों के इलाज के लिए खोला गया है। इसकी स्थापना दक्षिण एशिया में वन्यजीवों के लिए कार्य करने वाली संस्था वाइल्ड लाइफ एसओएस ने की है। हॉस्पिटल में वायरलेस डिजिटल एक्स-रे, लेजर ट्रीटमेंट, डेंटल एक्स-रे, अल्ट्रासोनोग्राफी, हाइड्रो थैरेपी जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

भारत दे रहा है मलेरिया को तेजी से मात

भारत ने मलेरिया के खिलाफ अभियान में महत्वपूर्ण उन्नति हासिल की है. बीते 2016 से 2017 यानी केवल एक साल में भारत में मलेरिया के मामलों में 24 प्रतिशत की कमी आई है। भारत इस मामले में पहला ऐसा देश बन गया है। जिसने ये आंकड़ा हासिल किया है. इस बात की पुष्टि विश्व मलेरिया रिपोर्ट ने की है। भारत में मलेरिया के कारण होने वाली मौतों में भी भारी मात्रा में गिरावट हुई है।

इस रिपोर्ट में दुनिया में मलेरिया से सर्वाधिक पीड़ित 11 देश शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 2017 में दुनिया भर के मलेरिया के मामलों में 4 फीसद भारत में थे। अब भारत ने इस प्रतिशत को कम करने के मामले में अच्छी प्रगति की है।





 
विज्ञापन

घाटी में सूफी संगीत से शांति का पैगाम

जम्मू-कश्मीर में शांति का पैगाम फैलाने के लिए 'मन्नत-ए-अमन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चैन-ओ- अमन के इस माहौल को बनाने के मकसद से आर्मी ने स्थानीय संगीतगारों के साथ मिलकर इस कार्यकर्म का आयोजन किया जिसको सराह रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें