फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर : जन-धन के बाद गोल्ड सेविंग अकाउंट, आपके काम की और भी कई खबरें

Wed, 29 Aug 2018 12:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

आपको जान कर खुशी होगी की जन-धन अकाउंट के बाद सरकार अब एक नया अकाउंट लाने की तैयारी में है। इस अकाउंट का नाम होगा गोल्ड सेविंग अकाउंट। यह अकाउंट भी आम अकाउंट की तरह बैंकों की ब्रांच में खुलेगा। कोई भी व्यक्ति इस अकाउंट को खुलवा सकेगा। बता दें कि गोल्ड सेविंग अकाउंट की खासियत होगी कि आप बैंक में जाकर पैसे जमा करेंगे।

विज्ञापन


लेकिन आपके पासबुक पर राशि की जगह सोने की मात्रा चढ़ेगी। इसके बाद ग्राहकों को जरूरत के समय गोल्ड सेविंग अकाउंट से रकम या सोना दोनों ही निकालने की सुविधा मिलेगी। बता दें कि आम सेविंग एकाउंट की तरह गोल्ड सेविंग एकाउंट पर ब्याज भी मिलेंगे।

शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, सरकार ने उठाया अहम कदम

शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, सरकार ने उठाया अहम कदम

हरियाणा में शहरी क्षेत्रों में रह रहे निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए खुशखबरी है। उनका अपने घर का सपना जल्द ही सच होने जा रहा है। दरअसल हरियाणा देश के उन अहम राज्यों में शुमार होने जा रहा है, जो शहरी गरीब लोगों को रियायती दरों पर मकान उपलब्ध कराएंगे। 37वीं केंद्रीय मंजूरी और निगरानी समिति की बैठक में करीब डेढ़ लाख रियायती दर वाले मकानों को स्वीकृति प्रदान की गई है।

हरियाणा के अलावा आंध्र प्रदेश, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों ने अपने यहां शहरी गरीबों को सस्ते मकान देने के प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजे थे। हरियाणा सरकार फिलहाल करीब 68 हजार सस्ते मकान बनाकर देने को तैयार है।

टेबल टेनिस में भारतीय पुरुषों ने रचा इतिहास, पीवी सिंधु बनीं ‘बाजीगर’

टेबल टेनिस में भारतीय पुरुषों ने रचा इतिहास, पीवी सिंधु बनीं ‘बाजीगर’

भारत की पुरुष टेबल टेनिस टीम को 18वें एशियाई खेल के 10वें दिन टीम स्पर्धा का कांस्य पदक हासिल हुआ है। भारतीय पुरुष टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया की टीम ने 3-0 से मात दी। ऐसे में भारत को कांस्य से संतोष करना पड़ा। कांस्य पदक जीतकर भी भारत की पुरुष टेबल टेनिस टीम ने इतिहास रच दिया। 1958 में पहली बार एशियन गेम्स में शामिल किए गए इस खेल में भारत ने पहली बार कोई पदक जीता है।

ऐसा ही हुआ है भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु के साथ जिन्होंने हारकर भी इतिहास रच दिया। वो महिला सिंगल्स के फाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 चीनी ताइपे की ताई जु यिंग की चुनौती ध्वस्त नहीं कर पाईं। सिंधु एशियाई खेलों में बैडमिंटन के 56 साल के इतिहास में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं। एशियन गेम्स में 1962 में बैडमिंटन को शामिल किया गया था।
विज्ञापन

छात्राएं सीख रहीं आत्मरक्षा के गुर, हिजाब पहनकर सीख रहीं मार्शल आर्ट्स

छात्राएं सीख रहीं आत्मरक्षा के गुर, हिजाब पहनकर सीख रहीं मार्शल आर्ट्स

एक अच्छी खबर रांची से सामने आई है जहां मुस्लिम समाज की लड़कियों को ऐसे खेल से जोड़ा जा रहा है जो खुद उनकी रक्षा के लिए अहम भी है। रांची की एकमात्र इस्लामिक एकेडमी पाम इंटरनेशनल मुस्लिम समाज की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने का काम कर रही है। लड़कियों को मार्शल आट्र्स की ट्रेनिंग दी जाती है।

इसमें कराटे और ताइक्वांडो शामिल हैं। स्कूल में आत्मरक्षा के गुर सिखाने वाले प्रशिक्षक मुहम्मद शहाबुद्दीन ने समाज की लड़कियों में खेल के लिए अलख जगाने का फैसला लिया और इसमें वो काफी हद तक सफल भी हुए। आज स्कूल में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज की लड़कियां आत्मरक्षा के गुर सीख रही हैं। स्कूल में लड़कियां हिजाब पहनकर जी तोड़ मेहनत करते हुए मार्शल आट्र्स में पसीना बहा रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें