अगर आपकी उम्र 16 साल है और आप भी घर के लोगों की तरह मोटरसाइकिल, स्कूंटर और स्कूटी जैसे दो पहिया वाहन चलाना चाहते हैं तो ये खबर आपके बेहद काम की हो सकती है। दरअसल केंद्र सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की उम्र अब 18 साल से घटाकर 16 साल करने की तैयारी पूरी कर ली है।
शर्त बस ये होगी कि दो पहिया वाहन 50 सीसी से अधिक नहीं होने चाहिए। इसी के साथ वाहनों की अधिकतम रफ्तार भी तय होगी। इस तरह के वाहनों की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा वाहन की इंजन क्षमता 4.0 किलोवॉट तक सीमित होगी।
विज्ञापन
पोस्ट पेमेंट बैंक में अकाउंट होल्डर्स के लिए अच्छी खबर
अगर आप डाकघर में खाता खोलना चाहते हैं तो इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक एक बेहतर विकल्प है। इंडिया पोस्ट ने इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा को शुरू किया है। ग्राहकों को अब बिना पोस्ट ऑफिस गए जमा निवेश और इससे जुड़े अन्य वित्तीय काम घर बैठे करने की सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए ग्राहक को पोस्ट ऑफिस के होम ब्रांच में जाकर आवेदन देना होगा।
आवेदन के एक दिन बाद इंटरनेट बैंकिंग एक्टिवेट होने के बाद मोबाइल पर एक एसएमएस अलर्ट मिलेगा। इसके बाद ग्राहक नेट बैंकिंग की सुविधा का लाभ ले सकेंगे। पोस्ट ऑफिस में बचत खाता रखने वाला कोई भी व्यक्ति इंटरनेट बैंकिंग का फायदा उठा सकता है।
आठ साल के बच्चे का कारनामा
आठ साल के समन्यु पोथुराजु ने एक बार फिर वो कर दिखाया है, जिसकी कई बड़े कल्पना तक नहीं कर सकते। ऊंची पहाड़ी, पत्थर भरा रास्ता, जमा देनी वाली ठंड, चारों ओर बर्फ ही बर्फ, इसके बाद भी आठ साल के इस हैदराबादी बच्चे ने ऑस्ट्रेलिया के सबसे ऊंचे पर्वत कोजिअस्को को फतह कर लिया है।
ये पर्वत ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य में है। समुद्रतल से 2, 228 मीटर ऊंचा ये पर्वत ऑस्ट्रेलिया का सबसे ऊंचा पर्वत है। इससे पहले समन्यु ने करीब एक साल पहले अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फतह हासिल की थी।
दूरदराज के इलाकों में रहने वाले गरीब लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के मकसद से सेना ने पुंछ में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया। चिकित्सा शिविर में भारी संख्या में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। वहीं इस अवसर पर सेना के विशेषज्ञ डाक्टरों ने महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और अन्य लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।
सेना ने मरीजों में मुफ्त दवाएं भी वितरित की। सेना ने लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें साफ-सफाई के महत्व के बारे में बताया। वहीं लोगों ने सेना के इस कदम की सराहना करते हुए इस प्रकार के शिविरों को गरीब जनता के लिए लाभदायक करार दिया।