फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wrestlers Protest: 'पहलवानों को न्याय दिलाने में सरकार की ओर से अड़ियल रवैया क्यों?', खरगे का PM मोदी से सवाल

Tue, 30 May 2023 10:39 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आंदोलन कर रहे पहलवानों को न्याय दिलाने में सरकार की ओर से अड़ियल रवैया क्यों है। उन्होंने कहा, भारत की बेटियां कह रही हैं कि 'पुलिस और व्यवस्था' अब पवित्र नहीं है।
विज्ञापन
1 of 4
मल्लिकार्जुन खरगे, नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
हफ्तों से प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के मुद्दे पर कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को प्रधानमंत्री (पीएम) नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री लाल किले से महिलाओं के सम्मान पर लंबे व्याख्यान (लेक्चर) देते हैं लेकिन जिस पर यौन शोषण का आरोप लगता है उसे संरक्षण प्राप्त है। पहलवान आज गंगा में अपने पदक विसर्जित करने की योजना के साथ हरिद्वार पहुंचे थे। 
 
विज्ञापन

2 of 4
बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
बेटियां कह रहीं 'पुलिस और व्यवस्था' अब पवित्र नहीं
उन्होंने यह भी पूछा कि डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आंदोलन कर रहे पहलवानों को न्याय दिलाने में सरकार की ओर से अड़ियल रवैया क्यों है। उन्होंने कहा, भारत की बेटियां कह रही हैं कि 'पुलिस और व्यवस्था' अब पवित्र नहीं है। पिछले कुछ दिनों में सभी ने देखा है कि देश का नाम रोशन करने वाली बेटियों का क्या हाल हुआ है।
विज्ञापन

3 of 4
बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक के साथ अन्य पहलवान - फोटो : सोशल मीडिया
आखिर जिद क्या है, बेटियों को न्याय क्यों नहीं मिल सकता?
उन्होंने ट्वीट किया, मोदी लाल किले से महिलाओं के सम्मान पर लंबा लेक्चर देते हैं, लेकिन जिस पर यौन शोषण का आरोप लगता है, उसे पूरा संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा, आखिर जिद क्या है, बेटियों को न्याय क्यों नहीं मिल सकता? बेटियों को ही कठघरे में क्यों खड़ा किया जाता है? वे अपने पदक मां गंगा में प्रवाहित करने के लिए असहाय क्यों हो गए? कांग्रेस प्रमुख ने एक अन्य ट्वीट में कहा, अपराधी को बचाओ, बेटी बचाओ नहीं। देश के गौरव को ठेस पहुंचाओ।
विज्ञापन

4 of 4
हरिद्वार पहुंचे पहलवान खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
नरेश टिकैत और खाप पंचायत नेताओं ने रोके पहलवान
ओलंपिक पदक विजेता पहलवानों को रविवार को पुलिस ने जंतर मंतर पर उनके प्रदर्शन स्थल से जबरन हटा दिया। प्रदर्शनकारी नदी में अपने पदक प्रवाहित करने के लिए मंगलवार को हरिद्वार पहुंचे, लेकिन भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नरेश टिकैत और अन्य खाप पंचायत नेताओं ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। पहलवान, बृजभूषण सिंह को तत्काल हटाने और गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं, जिनके खिलाफ दिल्ली पुलिस ने कथित यौन शोषण के लिए दो प्राथमिकी दर्ज की हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें