फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाप पंचायत के निर्देश पर महिला का सिर मुंडाया

Fri, 14 Oct 2016 03:39 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
खाप (Demo pic)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में एक खाप पंचायत, जिसे स्थानीय भाषा में सालिसी सभा कहते हैं, के फैसले पर अमल नहीं करने पर सजा के तौर पर कथित अपराधी महिला का सिर मुंडा दिया गया। यही नहीं, पंचायत के दबाव में यह काम उस महिला के पति ने ही किया।
विज्ञापन


पीड़िता के मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि सात आरोपी अभी फरार हैं। सूत्रों के मुताबिक जिला के चांदपुर गांव की एक 32 वर्षीय महिला पर गांव के ही एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध का आरोप लगा था। इसका खुलासा होने पर गांव में सालिसी सभा बुलाई गई। सभा ने सुनवाई करते हुए महिला को बतौर जुर्माना छह हजार रुपये अदा करने का फैसला सुनाया था। इस पर उसके पति ने गरीबी का हवाला देकर एक हजार रुपये जुर्माना देने की बात कही। लेकिन पंचायत इसके लिए तैयार नहीं हुई। अपने फैसले की अनदेखी से नाराज कुछ लोगों ने महिला के घर पर धावा बोल दिया। जुर्माना नहीं चुकाने पर उन लोगों ने महिला के पति पर दबाव बनाकर महिला के बाल कटवा दिए। 

इस मामले की सूचना मिलने के बाद पीड़ित महिला के मायके वालों ने थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। लेकिन पुलिस ने चुप्पी साधे रखी। बाद में मामले के तूल पकड़ने पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें