महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक को पास कराने के लिए संसद सत्र बुलाया गया है। इसके लिए सरकार को दो-तिहाई बहुमत जुटाने के लिए विपक्षी दलों के समर्थन की जरूरत है। डीएमके और एनसीपी (एसपी) ने शर्तों के साथ समर्थन के संकेत दिए हैं, जबकि कांग्रेस और सपा विरोध में हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या सरकार इस बार जरूरी बहुमत जुटा लिया है? इस हफ्ते खबरों के खिलाड़ी में इसी पर चर्चा हुई। चर्चा के लिए वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री, पूर्णिमा त्रिपाठी और राकेश शुक्ल मौजूद रहे।
विनोद अग्निहोत्री: सरकार ने ये बैठक बुलाई तो वो तभी बुलाई है जब वो पूरी तरह मुतमईन है कि उसके पास नंबर हैं। सरकार ने पुख्ता इंतजाम कर लिया तब वो इसे फिर से लेकर आए हैं। सुप्रिया सुले कह दिया है कि वो बैठक में नहीं आ रही हैं। कुल मिलाकर सरकार के सामने 356 के आसपास का आंकड़ा जुटा लिया है। और कहा जा रहा कि सरकार आने वाले दिन में वो 10 के करीब सांसद और जुटा लेगी। इस मामले में भाजपा के दोनों हाथों में लड्डू हैं।