Khabaron Ke Khiladi: अमित शाह ने किया योगी की हैट्रिक का दावा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
इस हफ्ते संसद के दोनों सदनों से पारित हुआ वक्फ संसोधन विधेयक चर्चा में रहा। इस चर्चा के दौरान कई रोचक लम्हे भी आए। जैसे लोकसभा में मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच मजाकिया अंदाज में नोंक-झोंक हुई। इस दौरान अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार तीसरी बार रिपीट होने की भी भविष्यवाणी कर दी। शाह के इस बयान के क्या सियासी मायने हैं? क्या गृह मंत्री के बयान के बाद उनके और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच सबकुछ ठीक नहीं होने की अटकलें अब बंद हो जाएंगी? ऐसे ही सवालों पर इस हफ्ते के खबरों के खिलाड़ी में चर्चा हुई। चर्चा के लिए वरिष्ठ पत्रकार रामकृपाल सिंह, राकेश शुक्ल, पूर्णिमा त्रिपाठी, अवधेश कुमार और कुर्बान अली मौजूद रहे।