फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khabaron Ke Khiladi: अमित शाह ने किया योगी की हैट्रिक का दावा, विश्लेषकों ने बताई इसके पीछे की पूरी सियासत

Sat, 05 Apr 2025 05:03 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एक बयान से उत्तर प्रदेश की राजनीति में घमासान मच गया है। दरअसल, वक्फ संशोधन बिल 2025 पर चर्चा के दौरान लोकसभा में गृह मंत्री के भाषण के दौरान सपा सप्रीमो ने यूपी के मुख्यमंत्री को लेकर टिप्पणी की, जिस पर गृह मंत्री ने जवाब दिया कि, वो भी रिपीट होंगे। इसी मुद्दे पर हमारे विशेष कार्यक्रम 'खबरों के खिलाड़ी' में विश्लेषकों ने इसके पीछे की पूरी सियासत बताई है।
विज्ञापन
Khabaron Ke Khiladi: अमित शाह ने किया योगी की हैट्रिक का दावा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस हफ्ते संसद के दोनों सदनों से पारित हुआ वक्फ संसोधन विधेयक चर्चा में रहा। इस चर्चा के दौरान कई रोचक लम्हे भी आए। जैसे लोकसभा में मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच मजाकिया अंदाज में नोंक-झोंक हुई। इस दौरान अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार तीसरी बार रिपीट होने की भी भविष्यवाणी कर दी। शाह के इस बयान के क्या सियासी मायने हैं? क्या गृह मंत्री के बयान के बाद उनके और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच सबकुछ ठीक नहीं होने की अटकलें अब बंद हो जाएंगी? ऐसे ही सवालों पर इस हफ्ते के खबरों के खिलाड़ी में चर्चा हुई। चर्चा के लिए वरिष्ठ पत्रकार रामकृपाल सिंह, राकेश शुक्ल, पूर्णिमा त्रिपाठी, अवधेश कुमार और कुर्बान अली मौजूद रहे।
विज्ञापन



Trending Videos

  • अवधेश कुमार: अमित शाह को अगर आप देखते हैं तो उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी, पार्टी अध्यक्ष और गृह मंत्री के रूप में उन्होंने जिस तरह खुद को प्रमाणित किया है, वो अद्भुत है। अपने उत्तरदायित्व का वे बेहत कुशलता से निर्वहन कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ के मामले में उन्होंने सदन में जो तीसरी बार रिपीट होने का जवाब दिया उस जवाब से उन्होंने सभी को चुप करा दिया। 


यह भी पढ़ें - Telangana: अमित शाह के बस्तर दौरे के बीच 86 नक्सलियों ने हथियार डाले, आत्मसमर्पण करने वालों में 20 महिलाएं

  • कुर्बान अली: अमित शाह भाजपा के बड़े नेता हैं। आपका एजेंडा साफ है। आपको मालूम है कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में आपकी क्या हालत हुई है। मैसेज यही था कि उत्तर प्रदेश में जो माहौल बना अगर वो अगले चुनाव में भी बनेगा तो भाजपा की छुट्टी तय है। जिस अयोध्या को लेकर आपने सबकुछ किया, वहां हारे। कुछ अपराधियों को मारकर आप उसे सारी कौम से जोड़ देते हैं, उसका क्या? 

  • राकेश शुक्ल: आज की तारीख में योगी आदित्यनाथ भाजपा के स्टार हैं और नरेंद्र मोदी सुपर स्टार हैं। मुझे लगता है कि योगी आदित्यनाथ का स्लोगन 'बंटेंगे तो कटेंगे' और 'एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे' भाजपा के अंदर भी लागू है। योगी आदित्यनाथ अपने आप में हिंदुत्व का जीता जागता उदाहरण हैं। जो अपराधी मारे गए, उनका कोई जाति-धर्म नहीं होता है। राज्य सरकार के फैसलों को किसी भी समाज को दबाने के तौर पर नहीं देखना चाहिए।

  • पूर्णिमा त्रिपाठी: योगी आदित्यनाथ सिर्फ उत्तर प्रदेश में सीमित नहीं रहने वाले हैं। आज की तारीख में जब यह सवाल होता है कि प्रधानमंत्री मोदी के बाद कौन? तो उसमें सबसे आगे जो नाम आता है, वो योगी आदित्यनाथ का होता है। सरकार का जो दोहरा मापदंड चल रहा है, उसका टैंपलेट हम यूपी में देख रहे हैं।


यह भी पढ़ें - Railways: रेलवे ने कबाड़ बेचकर कमा लिए इतने करोड़ रुपए, अब यात्रियों की इन सुविधाओं पर खर्च करने की है तैयारी
विज्ञापन

  • रामकृपाल सिंह: कांग्रेस और भाजपा दोनों में एक चीज समान है। इन दोनों पार्टियों में डेवलपमेंट नहीं होते हैं, डिसीजन होते हैं। कांग्रेस के दौर में इंदिरा गांधी रात को तय करती थीं कि कौन मुख्यमंत्री होगा और सुबह वो शपथ लेते थे। वही परिपाटी भाजपा में भी जारी है। 2027 और 2029 तक क्या परिस्थितियां होती हैं, वो अभी नहीं कहा जा सकता। अभी जनगणना होनी है, उसके बाद डिलिमिटेशन होना है। उसके बाद बहुत कुछ बदला हुआ दिखेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें