फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केतन हत्याकांड: सगाई में सिया को दिए 80 लाख के गहने, रिश्ते पर क्या बोले विशाल अग्रवाल; चार्जशीट में और क्या?

Tue, 29 Sep 2026 04:44 PM IST
सुनील मेहरोत्रा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई

सार

केतन अग्रवाल हत्याकांड की चार्जशीट में पिता विशाल अग्रवाल ने शादी की तैयारियों और परिवार के बड़े खर्च का विवरण दिया है। 11 फरवरी को रोका और 19 फरवरी को सगाई हुई, जिसमें लाखों के कपड़े और करीब 80 लाख रुपये के आभूषण दिए गए। उदयपुर में 4-5 करोड़ की शादी की तैयारी थी, लेकिन हत्या के बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
केतन अग्रवाल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में उसकी शादी की तैयारियों और परिवार की ओर से किए जा रहे बड़े खर्च का भी खुलासा हुआ है। पुलिस की ओर से दाखिल चार्जशीट में केतन के पिता विशाल देवीचंद अग्रवाल का बयान दर्ज है। इस बयान में उन्होंने बताया है कि उनके इकलौते बेटे केतन का रिश्ता प्रविण गोयल की बेटी सिया गोयल से कैसे तय हुआ था और शादी को लेकर परिवार ने किस तरह तैयारियां शुरू की थीं।
विज्ञापन


विशाल अग्रवाल के मुताबिक, उनके एक बेहद करीबी रिश्तेदार ने भरोसे के आधार पर सिया का रिश्ता केतन के लिए सुझाया था। करीबी रिश्तेदार की बात पर पूरा भरोसा होने के कारण अग्रवाल परिवार इस रिश्ते के लिए आगे बढ़ा। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ और केतन की शादी की तैयारियां भी बड़े स्तर पर होने लगीं। चार्जशीट के मुताबिक, 11 फरवरी 2026 को पुणे के वेस्टिन होटल में दोनों परिवारों की मुलाकात का कार्यक्रम रखा गया था। इसी दौरान केतन और सिया की रोका रस्म भी हुई। पिता के बयान के अनुसार, इस कार्यक्रम के बाद केतन काफी खुश था। अग्रवाल परिवार ने इस मौके पर होने वाली बहू सिया को करीब 7 से 8 लाख रुपये की कीमत की 28 ड्रेस भी गिफ्ट की थीं।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: लोहागढ़ किले पर सैलानियों की तस्वीरों में कैद हुए केतन, सिया और चेतन; चार्जशीट में और क्या खुलासा?
विज्ञापन


इसके बाद 19 फरवरी को पुणे के रिट्ज-कार्लटन होटल में केतन और सिया की सगाई का कार्यक्रम हुआ। विशाल अग्रवाल के बयान के मुताबिक, सगाई के दौरान सिया को अग्रवाल परिवार की ओर से करीब 80 लाख रुपये के सोने और चांदी के आभूषण दिए गए थे। इकलौता बेटा होने के कारण परिवार के लोग केतन की शादी को लेकर काफी उत्साहित थे और शादी में अपनी क्षमता के मुताबिक बड़े स्तर पर खर्च करने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन


पिता ने पुलिस को बताया कि शादी का आयोजन राजस्थान के उदयपुर के एक बड़े रिसॉर्ट में करने की योजना बनाई गई थी। शादी पर करीब 4 से 5 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान था। रिसॉर्ट की बुकिंग पक्की करने के लिए उन्होंने रिसॉर्ट के मालिक को 25 लाख रुपये का एडवांस चेक भी दिया था। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था, लेकिन केतन की हत्या के बाद सारी खुशियां मातम में बदल गईं और शादी का सपना अधूरा रह गया। विशाल अग्रवाल ने अपने बयान में आरोप लगाया है कि सिया ने अपने प्रेमी चेतन बावुलाल चौधरी के साथ मिलकर केतन की हत्या की। पुलिस चार्जशीट में दर्ज इस बयान के मुताबिक, बेटे की हत्या से अग्रवाल परिवार को गहरा सदमा लगा। इसी बीच केतन के दादा देवीचंद का भी निधन हो गया। परिवार ने एक ही दौर में अपने जवान बेटे और बुजुर्ग पिता को खो दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें