फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल उच्च न्यायालय ने आईयूएमएल विधायक को अयोग्य घोषित किया

Fri, 09 Nov 2018 02:20 PM IST
भाषा, कोच्चि
विज्ञापन
के. एम. शाजी
विज्ञापन

केरल उच्च न्यायालय ने इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के एक विधायक को 2016 के विधानसभा चुनाव में जीतने के लिए धर्म का इस्तेमाल करने का दोषी पाते हुए शुक्रवार को अयोग्य करार दिया।

विज्ञापन


आझिकोड विधानसभा सीट से 2016 में जीत हासिल करने वाले के. एम. शाजी को छह साल के लिए अयोग्य घोषित करते हुए न्यायमूर्ति पी. डी. रंजन ने केरल विधानसभा के अध्यक्ष और निर्वाचन आयोग को उचित कार्रवाई करने को कहा।

अदालत ने एलडीएफ उम्मीदवार एम. वी. निकेश कुमार की याचिका पर यह फैसला दिया। कुमार ने शाजी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। राज्य में आईयूएमएल कांग्रेस-नीत विपक्ष यूडीएफ का हिस्सा है।
विज्ञापन


कुमार ने अपनी याचिका में आरोप लगाया कि शाजी ने गलत तरीकों का इस्तेमाल कर 2,287 वोटों से जीत हासिल की। आईयूएमएल का कहना है कि फैसले की प्रति मिलने के बाद वह इसके खिलाफ अपील पर फैसला करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें