फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून: केरल के मुख्यमंत्री तल्ख, बोले- आरएसएस की सनक और विचार को लागू नहीं करेंगे

Mon, 20 Jan 2020 12:39 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पिनराई विजयन - फोटो : ANI
विज्ञापन

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने रविवार को केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नागरिकता संशोधन कानून पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केरल में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के सनक और विचारों को लागू नहीं किया जाएगा। लेकिन, हम संविधान के मूल्यों को बनाए रखेंगे।

विज्ञापन


विजयन ने नागरिकता कानून के विरोध में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वाम शासित राज्य नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को कभी लागू नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि कई लोगों को संदेह था जब केरल ने घोषणा की कि हम नागरिकता कानून को लागू नहीं करेंगे। हम सभी को यह समझने की आवश्यकता है कि देश के सभी कानून संविधान के अनुसार होने चाहिए। यदि कोई कानून इसके खिलाफ है तो वह लागू नहीं हो सकता
विज्ञापन


विजयन ने कहा कि हमें देश के संविधान से संबंधित मामलों को लागू करने की आवश्यक्ता है। आरएसएस की सनक और विचारों को लागू करने की नहीं है। देश भर में आंदोलन भारतीय संविधान और धर्मनिरपेक्षता की रक्षा के लिए किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें