फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala Woman Councillor: फेरोके नगरपालिका की बैठक के दौरान महिला पार्षद पर 'हमला'; अपमानित किए जाने का भी आरोप

Tue, 12 Nov 2024 03:20 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

केरल में एक महिला पार्षद ने बैठक के दौरान 'हमला' करने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट के मुताबिक फेरोके नगरपालिका की बैठक के दौरान महिला पार्षद पर कथित तौर पर 'हमला' किया गया। महिला ने सार्वजनिक रूप से अपमानित किए जाने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल की फेरोके नगरपालिका की बैठक के दौरान एक महिला पार्षद पर 'हमला' किए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने अपमानित किए जाने का आरोप भी लगाया है। शिकायत के मुताबिक बैठक 11 नवंबर को हुई थी और टीवी चैनलों पर इसके वीडियो क्लिप भी प्रसारित किए गए। महिला पार्षद पर हमले और सार्वजनिक रूप से अपमानित किए जाने की वीडियो सामने आने के बाद आक्रोश फैल गया। फुटेज में देखा जा सकता है कि एलडीएफ की पूर्व पार्षद शानुबिया नियास के साथ नगरपालिका की बैठक के दौरान हमले किए गए।
विज्ञापन


महिला पार्षदों का एक समूह शानुबिया को घसीटता दिखा
शानुबिया हाल ही में यूडीएफ सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) में शामिल हुई हैं। वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि महिला पार्षदों का एक समूह उन्हें घसीट रहा है और उन्हें धक्का दिया जा रहा है। ऐसा बर्ताव कथित तौर पर दूसरी पार्टी में शामिल होने के कारण हुआ है।

गले में जूतों की माला डालने का प्रयास
महिलाओं को नगरपालिका हॉल के अंदर शानुबिया के गले में जूतों की माला डालने का प्रयास करते हुए भी देखा गया। कुछ पार्षद शानुबिया को बचाने के लिए हस्तक्षेप करते भी देखे गए। इस मामले में मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए, शानुबिया नियास ने एलडीएफ महिला पार्षदों पर उनके साथ मारपीट करने और आपत्तिजनक नारे लगाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें