फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIR: केरल में आज खत्म हो जाएगा एसआईआर काम, 23 दिसंबर को ड्राफ्ट लिस्ट तो इस दिन जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

Thu, 18 Dec 2025 05:39 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

Kerala SIR: केरल के मुख्य चुनाव अधिकारी रतन केलकर ने बताया कि राज्य में एसआईआर का काम आज आधी रात तक पूरा हो जाएगा और ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 23 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि 24.81 लाख मतदाताओं को अज्ञात श्रेणी में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के मुख्य चुनाव अधिकारी रतन यू केलकर ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि केरल में एसआईआर का काम गुरुवार आधी रात तक पूरा हो जाएगा। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 23 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में 24.81 लाख मतदाताओं को अज्ञात श्रेणी में शामिल किया गया है, जिसमें 6.49 लाख मृत मतदाता, 6.89 लाख अज्ञात मतदाता, 8.21 लाख स्थानांतरित मतदाता, 1.34 लाख डुप्लिकेट प्रविष्टियां और अन्य श्रेणियों के अंतर्गत 1.86 लाख मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  Kerala High Court: KIIFB मसाला बॉन्ड केस में ईडी नोटिस पर हाई कोर्ट की रोक, सीएम विजयन को राहत

बीएलओ और राजनीतिक पार्टियों को दी गई अज्ञात मतदाताओं की सूची
उन्होंने बताया कि अज्ञात मतदाताओं की सूची बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और राजनीतिक पार्टियों को बांट दी गई है। अगर इस सूची में किसी वोटर का पता आधी रात से पहले चल जाता है, तो उसका नाम ड्राफ्ट लिस्ट में शामिल कर लिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि विदेश में रहने वाले वोटर अगर अपना नाम जोड़ना चाहते हैं, वे फॉर्म छह का इस्तेमाल करके इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


2.92 लाख लोगों ने भरा फॉर्म छह
उन्होंने बताया कि एक महीने की जांच अवधि के दौरान आपत्तियां उठाई जा सकती हैं, जिसके दौरान सुनवाई भी की जाएगी। मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि 2.92 लाख लोगों ने पहले ही फॉर्म छह का इस्तेमाल करके आवेदन कर दिया है और इन आवेदनों पर ड्राफ्ट सूची प्रकाशित होने से पहले कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के प्रकाशन के लिए तैयारी की गतिविधियां शुक्रवार से शुरू होकर पांच दिनों तक चलेंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Kerala: दुष्कर्म मामले में विधायक राहुल ममकूटाथिल को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने बढ़ाई गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा

21 फरवरी, 2026 को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची
उन्होंने कहा कि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित होने के बाद, नए वोटरों को शामिल करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा और बताया कि इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन अधिकारियों (ईआरओ) के फैसलों से नाखुश कोई भी व्यक्ति अपील कर सकता है। साथ ही सीईओ ने कहा कि फाइनल वोटर लिस्ट 21 फरवरी, 2026 को प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर पोलिंग स्टेशन पर वोटरों की संख्या 1,700 तक सीमित रखी जाएगी, और लंबी कतारों से बचने के लिए और पोलिंग स्टेशन जोड़े जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाई जा रही थी कि यह फाइनल वोटल लिस्ट है, जबकि ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा इस मामले की सूचना साइबर पुलिस को दे दी गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें