भूमि अधिग्रहण का आरोप झेल रहे केरल के परिवहन मंत्री थॉमस चांडी को आखिरकार इस्तीफा देना पड़ा। परिवहन मंत्री थॉमस चांडी पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने का केस मामला तूल पकड़ने के बाद केरल हाईकोर्ट पहुंच चुका था। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के नेता थॉमस ने अपना इस्तीफा पार्टी के राज्य अध्यक्ष टी.पी पीथाम्बरन मास्टर को सौंपा, बाद में उन्होंने उनका इस्तीफा मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को सौंप दिया।
पढ़ें: NGT की सलाह- अमरनाथ की गुफा को बनाएं साइलेंट जोन, बाबा बर्फानी पर न चढ़ाएं नारियल
चांडी तीसरे मंत्री हैं जिन्होंने इस्तीफा दिया है। इससे पहले सीपीआई(एम) के नेता जयराजन ने इंडस्ट्री मिनिस्टर ने नेपोटिज्म का आरोप लगने के बाद इस्तीफा सौंपा था। जबकि ए के शशीधरन पर महिला पत्रकार के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद इस्तीफा देना पड़ा था।
Kerala Transport Minster Thomas Chandy submits resignation after facing land encroachment allegations pic.twitter.com/51453emdRk
— ANI (@ANI) November 15, 2017