फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: तिरुवनंतपुरम नहर में बहा निगम कर्मचारी, 12 घंटे से अधिक समय से तलाश जारी; रेस्क्यू में रोबोट की भी मदद

Sun, 14 Jul 2024 02:06 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

केरल के तिरुवनंतपुरम में एक नगर निगम कर्मचारी नहर में बह गया। अमायझांजन नहर में निगम के कर्मचारी के लापता होने के बाद बीते तीन घंटे से अधिक समय से राहत और बचाव अभियान जारी है।
 
विज्ञापन
रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी टीम - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में शनिवार सुबह अमायझांजन नहर की सफाई करते समय एक नगर निगम कर्मचारी बह गया। वह दो अन्य श्रमिकों के साथ नहर की सफाई कर रहा था। भारी बारिश के कारण जैसे ही पानी का प्रवाह बढ़ा, वैसे ही उसके साथी कर्मचारी नहर से बाहर निकल आए, लेकिन वह नहीं निकल सका। तिरुवनंतपुरम जिला कलेक्टर गेरोमिक जॉर्ज ने कहा, बचाव अभियान जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी टीम सुरंग के दोनों तरफ से एक साथ कर्मचारी की तलाश में जुटी हैं। बीते 12 घंटे से अधिक समय से निगम कर्मचारी को खोजने की कोशिशें जारी हैं। राहत और बचाव कार्य में लगे लोग सुरंग के अंदर जाने का प्रयास भी कर रहे हैं।  पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मरयामुट्टम निवासी जॉय के साथियों ने बताया कि वह नहर में थंपनूर हिस्से की सफाई में लगे हुए थे। जॉय सहित अस्थायी कर्मचारियों को एक ठेकेदार द्वारा नियुक्त किया गया था, जिसे रेलवे से उसके क्षेत्र में आने वाले नहर के हिस्से को साफ करने का ठेका मिला था। जॉय रेलवे स्टेशन पर पटरियों के नीचे से गुजरने वाली 200 मीटर लंबी नहर की सुरंग में अपने साथियों के साथ प्लास्टिक और कठोर कचरे की सफाई में लगा हुआ था। 

विज्ञापन



सुरंग में 40 मीटर से आगे नहीं जा सके गोताखोर
अधिकारियों के मुताबिक, जब जॉय के नहर में बहने की सूचना मिली तो मौके पर अग्निशमन विभाग के अधिकारी, पुलिस, नगर निगम के कर्मचारी और शहर के मेयर सहित अन्य लोग पहुंच गए। कर्मचारी की तलाश में स्कूबा गोताखोरों को भी लगाया गया, लेकिन वह सुरंग में 40 मीटर से आगे नहीं जा सके।  तलाशी में रोबोट की भी मदद, तीन घंटे में नहीं मिली कामयाबी
विज्ञापन
विज्ञापन

तिरुवनंतपुरम रेलवे स्टेशन के पास अमायझांजन नहर में लापता हुए तिरुवनंतपुरम नगर निगम के 42 वर्षीय कर्मचारी की तलाश में रोबोट की मदद लिए जाने की भी खबर है। फिलहाल बचाव अभियान जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें