केरल में एक और गर्भवती जंगली जानवर को मारने का मामला सामने आया है। केरल के वन विभाग ने 18 अगस्त को मलप्पुरम में एक गर्भवती जंगली भैंस को मारने के मामले में पांच आरोपी लोगों को गिरफ्तार किया है। नीलमपुर फॉरेस्ट रेंज के अधिकारी ने कहा कि एक आरोपी के पास से 25 किलो मांस को जब्त किया गया है।
फॉरेस्ट रेंज के अधिकारी ने बताया कि गर्भवती जंगली जानवर को काफी बेरहमी से मारा गया है।
अधिकारी ने बताया कि गर्भवती जंगली भैंस को मारने के मामले में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पहली गिरफ्तारी दस अगस्त को की गई थी और बाकी के पांच लोगों को 18 अगस्त को गिरफ्तार किया।