केरल राज्य चुनाव आयोग ने स्थानीय निकाय चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। चुनाव तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे। प्रथम चरण के लिए मतदान 8 दिसंबर को, दूसरे के लिए 10 दिसंबर को और आखिरी चरण के लिए 14 दिसंबर को होगा। मतों की गिनती 16 दिसंबर को की जाएगी।