फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ईवीएम से छेड़छाड़ को लेकर लॉकडाउन की अफवाह फैलाने वाला शख्स गिरफ्तार

Sat, 30 Mar 2024 05:46 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

केरल पुलिस के मुताबिक कोच्चि साइबरडोम शाखा ने एक विशेष अभियान के तहत आरोपी का पता लगया। इस अभियान के तहत साइबर पुलिस मुख्यालय में सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल का गठन किया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर झूठा प्रचार फैलाने वाले युवक को केरल पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के साथ छेड़छाड़ करने के लिए देश में तीन सप्ताह के लिए लॉकडाउन का भ्रम  फैलाया था।

विज्ञापन


राज्य पुलिस मीडिया सेल ने एक बयान में कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति एमवी शराफुद्दीन राज्य के मलप्पुरम जिले का रहने वाला है। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने कथित तौर पर अपने प्रचार के तहत कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान प्रकाशित एक समाचार का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर साझा किया था।

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल का किया गठन
केरल पुलिस के मुताबिक कोच्चि साइबरडोम शाखा ने एक विशेष अभियान के तहत आरोपी का पता लगया। इस अभियान के तहत साइबर पुलिस मुख्यालय में सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल का गठन किया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि यह अभियान राज्य में आगामी 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सोशल मीडिया पर गलत खबरें पोस्ट करने और फैलाने वालों का पता लगाने के लिए साइबर डिवीजन के नेतृत्व में हर रेंज में चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें