नागपुर में सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
केरल के अलपुझ्झा में रविवार देर रात बड़ा हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार कार लॉरी से टकरा गई। इस हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, अलपुझ्झा के अंबालपुझ्झा में इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक व्यक्ति को अस्पताल तक पहुंचा दिया गया था। हालांकि, उसे बचाया नहीं जा सका। बताया गया है कि यह पांचों युवक तिरुवनंतपुरम जा रहे थे।