कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को केरल के अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड पहुंच गए हैं। वे यहां तीन दिनों के दौरे पर पहुंचे हैं। उन्होंने मलप्पुरम के कलेक्ट्रेट के साथ कोरोना वायरस महामारी की स्थिति की समीक्षा की। इसके बाद, वह कलपेट्टा में सरकारी गेस्ट हाउस का दौरा करेंगे, जहां वह रात्रि विश्राम करेंगे।