फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: पुलिसवालों के घरों तक पहुंचा विरोध प्रदर्शन; केरल पुलिस संघ ने जताई चिंता, कहा- कमजोर करने की साजिश

Fri, 19 Sep 2025 09:15 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

केरल पुलिस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने पुलिस अधिकारियों पर बढ़ते विरोध प्रदर्शनों और हमलों पर चिंता जताई है। संगठन का कहना है कि अधिकारियों के घरों तक प्रदर्शन करना हिंसा भड़काने जैसा है। कांग्रेस नेताओं पर परोक्ष आरोप लगाते हुए एसोसिएशन ने कहा कि पुलिस को कमजोर करने की कोशिश हो रही है। 
विज्ञापन
केरल पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल पुलिस ऑफिसर्स एसोसिएशन (KPOA) ने शुक्रवार को एक प्रस्ताव पास कर राज्य में पुलिस अधिकारियों पर बढ़ते विरोध प्रदर्शनों और हमलों पर गंभीर चिंता जताई। संगठन का कहना है कि अधिकारियों के घरों तक विरोध प्रदर्शन ले जाना सीधे तौर पर हिंसा भड़काने जैसा है और यह पुलिस बल को कमजोर करने की साजिश है।
विज्ञापन


राज्य समिति की बैठक में अध्यक्ष आर. प्रकाश के नेतृत्व में पारित प्रस्ताव में कहा गया कि कई मौकों पर प्रदर्शनकारी पुलिस अधिकारियों के निजी घरों तक पहुंच गए हैं। इससे न केवल अधिकारियों बल्कि उनके परिवारों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती है। यह भी आरोप लगाया गया कि कुछ राजनीतिक दल ऐसे प्रदर्शनों को प्रोत्साहन दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें- सैम पित्रोदा के बयान पर रार, भाजपा बोली- 26/11 हमले पर भारी पड़ा कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं का परोक्ष जिक्र
हालांकि संगठन ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन इशारों में उन कांग्रेस नेताओं का जिक्र किया गया जिन्होंने हिरासत में प्रताड़ना मामलों में आरोपी अधिकारियों के घरों के बाहर प्रदर्शन करने की बात कही थी। एसोसिएशन ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिन राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं के घरों पर मार्च का विरोध किया, वही अब पुलिस अधिकारियों के घरों तक मार्च निकाल रहे हैं।

सख्त कार्रवाई की मांग
प्रस्ताव में राज्य पुलिस प्रमुख से अपील की गई कि ऐसे मौकों पर अधिकारियों के घरों की सुरक्षा में जवान तैनात करने की बजाय, प्रदर्शन खत्म होने के बाद दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। एसोसिएशन का कहना है कि यदि कानूनी सुरक्षा नहीं मिली तो भविष्य में अधिकारी अपनी जिम्मेदारियां निभाने में मुश्किलों का सामना करेंगे।

ये भी पढ़ें- 'ट्रंप परिवार में नैतिकता कम, PAK के साथ व्यापार चोरतंत्र का सबूत'; बोले राजनीति विज्ञानी ब्रेमर
विज्ञापन


पुलिस पर झूठे आरोपों का खेल
एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि जब राजनीतिक संगठन आंतरिक कलह या विवादों में फंसते हैं तो वे ध्यान भटकाने के लिए पुलिस पर आरोप लगाने लगते हैं। हाल के कई मामलों में पुलिस पर लगे आरोप इसी पैटर्न का हिस्सा बताए गए।

एसोसिएशन ने सरकार से पुलिस अधिकारियों के लिए कानूनी सुरक्षा को मजबूत करने की अपील की। साथ ही कहा कि पुलिस बल कानून का पालन करने और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित है। संगठन ने समाज से भी आह्वान किया कि वह पुलिस की निष्ठापूर्वक सेवा में सहयोग करे क्योंकि पुलिस का मूल मिशन समाज की सुरक्षा और कल्याण है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें