केरल के कन्नूर मेडिकल कालेज अस्पताल में डॉक्टरों ने बड़ी सफलता हासिल की है। डॉक्टरों ने कोरोना संक्रमित गर्भवती का सफल ऑपरेशन कर बच्चे का जन्म कराया। बच्चे का नमूना भी जांच के लिए भेजा गया है। महिला का परियारम मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा था। कालेज के प्रधानाचार्य डॉ डीएन राय ने बताया कि मां और बच्चा दोनों का स्वास्थ्य बेहतर है। ऑपरेशन थियेटर में मौजूद स्टाफ ने पीपीई पहन रखी थी। यह पहला मौका है जब केरल में कोरोना पॉजिटिव महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। उन्होंने बताया कि महिला की रिपोर्ट अब नेगेटिव आ गई है लेकिन उसे अभी कुछ दिन आइसोलेशन में रखा जाएगा और बच्चे को कुछ दिन मां से अलग रहना होगा।