फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में मौत का जखीरा!: प्याज की बोरियों के नीचे छिपा रखे थे भारी विस्फोटक, पुलिस ने बड़ी साजिश को किया नाकाम

Sat, 07 Feb 2026 03:24 PM IST
नवीन पारमुवाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

केरल के मलप्पुरम में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। यहां प्याज से भरे एक ट्रक से 10,500 से ज्यादा जिलेटिन स्टिक और डेटोनेटर बरामद किए गए हैं। इस मामले में ट्रक की मालकिन एक महिला को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
केरल पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kerala Police: केरल के मलप्पुरम जिले में पुलिस ने एक बड़ी साजिश को नाकाम किया है। शनिवार को यहां चेम्माद इलाके में प्याज से भरे एक ट्रक से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया। पुलिस ने 10,500 से ज्यादा जिलेटिन स्टिक और डेटोनेटर जब्त किए हैं। इस मामले में ट्रक की मालकिन एक महिला को भी हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि यह ट्रक एक ईंट बनाने वाली यूनिट में खड़ा था और शुक्रवार देर रात यहां पहुंचा था। पुलिस को एक खुफिया जानकारी मिली, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तो ट्रक से सामान उतार रहे लोग वहां से भाग गए। इसके बाद पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली।

शनिवार सुबह जब पुलिस ने ट्रक से सामान उतरवाया तो वे हैरान रह गए। ट्रक में प्याज के बोरों के बीच 245 बक्से छिपाकर रखे गए थे। इन बक्सों को खोलने पर उनमें 10,500 से ज्यादा जिलेटिन स्टिक, डेटोनेटर और तार भरे हुए मिले। पुलिस ने पूरे सामान को जब्त कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में ट्रक की मालकिन एक महिला को हिरासत में लिया है। जांच में पता चला है कि महिला एक खदान भी चलाती है। पुलिस को शक है कि इन विस्फोटकों का इस्तेमाल अवैध खनन की गतिविधियों के लिए किया जाना था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि विस्फोटकों की इतनी बड़ी खेप केरल के बाहर किस जगह से लाई गई थी।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब केरल में इस तरह विस्फोटक पकड़े गए हैं। इससे पहले 4 फरवरी को भी पलक्कड़ के कदमकोड में पुलिस ने एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए थे। तब तरबूज के नीचे छिपाकर 18,000 जिलेटिन स्टिक और 48,000 डेटोनेटर ले जाए जा रहे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: गरियाबंद में माओवादी हथियारों का जखीरा बरामद, 6 ठिकानों से हथियार व विस्फोटक जब्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें