फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: असामाजिक तत्वों पर केरल पुलिस का शिकंजा, 2500 लोगों की गिरफ्तारी

Sun, 05 Feb 2023 08:50 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

राज्य के पुलिस प्रमुख के कार्यालय ने बताया कि 4 फरवरी से 3,501 स्थानों पर छापेमारी के बाद ये गिरफ्तारियां की गईं और कुल 1,673 मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन
केरल पुलिस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल पुलिस ने रविवार को असामाजिक तत्वों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू करते हुए राज्य भर में 2,500 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


पुलिस ने एक बयान में कहा कि असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की पहल के तहत राज्य भर में 2,507 लोगों को गिरफ्तार किया गया। राज्य के पुलिस प्रमुख के कार्यालय ने बताया कि 4 फरवरी से 3,501 स्थानों पर छापेमारी के बाद ये गिरफ्तारियां की गईं और कुल 1,673 मामले दर्ज किए गए।

तिरुवनंतपुरम में सबसे ज्यादा 333 लोगों को गिरफ्तार किया गया, लेकिन सबसे ज्यादा 257 मामले कन्नूर जिले में दर्ज किए गए। राज्य में असामाजिक गतिविधियों में वृद्धि के बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिशूर में 301 गिरफ्तारियां दर्ज की गईं, इसके बाद कोझिकोड और कन्नूर में क्रमशः 272 और 271 मामले दर्ज किए गए। कन्नूर के बाद तिरुवनंतपुरम और त्रिशूर में क्रमश: 239 और 214 मामले दर्ज किए गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें