फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: नए साल के जश्न में नशे की काली छाया, डॉक्टर्स और छात्रों को ड्रग्स बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

Thu, 01 Jan 2026 01:11 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम।

सार

केरल में पुलिस ने एक मकान पर छापेमारी कर नशे की तस्करी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया। इस गैंग में डॉक्टर, आईटी प्रोफेशन भी शामिल हैं। पुलिस ने गैंग के पास से एमडीएमए ड्रग जब्त की है। 
विज्ञापन
केरल पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल पुलिस ने गुरुवार को नए साल के दिन एक बड़े एंटी-नारकोटिक्स ऑपरेशन में एक एमबीबीएस डॉक्टर और एक बीडीएस छात्र सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोग नशे का कारोबार कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि तिरुवनंतपुरम ग्रामीण एसपी को जानकारी मिली थी जिसके बाद अटिंगल और नेदुमंगड ग्रामीण जिला एंटी-नारकोटिक्स स्पेशल एक्शन फोर्स (DANSAF) की टीमों ने तड़के थोप्पिल, कनियापुरम में एक मकान पर छापा मारकर नशे के काले कारोबार में लिप्त सात लोगों को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


गैंग में दो लड़कियां और आईटी प्रोफेशनल भी शामिल
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में दो महिलाएं और एक आईटी प्रोफेशनल भी शामिल हैं। कडिनमकुलम स्टेशन के पुलिस अधिकारी ने बताया, यह गैंग कथित तौर पर बेंगलुरु से एमडीएमए और अन्य सिंथेटिक ड्रग्स की तस्करी करके उन्हें मुख्य रूप से चिकित्सका पेशेवरों और छात्रों को सप्लाई करता था। पुलिस ने बताया कि इस ग्रुप को तीन आदतन अपराधी चला रहे थे।

पूर्व की घटना के बाद पुलिस ने चलाया ऑपरेशन
पुलिस ने बताया कि यह ऑपरेशन एक पूर्व में घटी घटना के बाद किया गया, जिसमें संदिग्ध अपनी कार से पुलिस जीप को टक्कर मारकर फरार हो गए थे। नई खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, नारकोटिक्स डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम ने उनके ठिकाने को घेर लिया और सभी सात संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान, पुलिस ने चार ग्राम एमडीएमए, 100 ग्राम गांजा और एक ग्राम हाई-क्वालिटी हाइब्रिड गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत लगभग 3,000 रुपये प्रति ग्राम है। दो कारें, दो मोटरसाइकिलें और 10 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें