फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में 449 जगहों पर पुलिस की छापेमारी: IT प्रोफेशनल सहित आठ गिरफ्तार, 212 गैजेट्स जब्त; जानें पूरा मामला

Mon, 22 May 2023 11:07 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिर्वनन्तपुरम

सार

केरल पुलिस के अनुसार, विभाग की काउंटर चाइल्ड सेक्सुअल एक्सप्लॉइटेशन टीम ने 21 मई को राज्य के 449 अलग-अलग स्थानों पर छापा मारा था। छापामार कार्रवाई में फोन, मॉडम, हार्ड डिस्क, मेमोरी कार्ड, लैपटॉप और कंप्यूटर सहित अन्य उपकरणों को जब्त किया गया है। साथ ही बच्चों की तस्वीरें भी जब्त की है।
विज्ञापन
केरल पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल पुलिस ने सोमवार को चाइल्ड पोर्नोग्राफी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही पुलिस ने 212 इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए हैं।

जानिए, क्या है पूरा मामला 

विज्ञापन

केरल पुलिस के अनुसार, विभाग की काउंटर चाइल्ड सेक्सुअल एक्सप्लॉइटेशन टीम ने 21 मई को राज्य के 449 अलग-अलग स्थानों पर छापा मारा था। छापामार कार्रवाई में फोन, मॉडम, हार्ड डिस्क, मेमोरी कार्ड, लैपटॉप और कंप्यूटर सहित अन्य उपकरणों को जब्त किया गया है। साथ ही बच्चों की तस्वीरें भी जब्त की है। मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि आठों आरोपी अच्छी नौकरियां करते हैं, जिनमें अधिकतर आईटी प्रोफेशनल हैं। पुलिस को शक है कि गिरफ्तार कुछ लोग बच्चों की तस्करी में भी शामिल हैं।

पहले भी कार्रवाई कर चुकी है पुलिस
पुलिस ने कहा कि मामले में पिछले कुछ सालों में 1120 मामले दर्ज किए गए हैं। 494 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसी मामले में फरवरी में पुलिस ने 12 लोगों को पकड़ा था। इसी के साथ 270 इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए गए थे। कार्रवाई के दौरान 142 मामले दर्ज किए गए हैं। भारतीय कानून के अनुसार, देश में बाल अश्लीलता देखना, बांटना या उन्हें इकट्ठा करना अपराध के दायरे में आता है। दोषी को पांच साल की जेल, 10 लाख जुर्माना या दोनों दिए जा सकते हैं। पुलिस ने लोगों से आग्रह किया और बाल यौन शोषण के खिलाफ जागरूक रहने के लिए कहा है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें